टीवी अभिनेता अमन जायसवाल का दुखद निधन सड़क दुर्घटना में हो गया। उनको टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में उनकी मुख्य भूमिका के लिए जाना जाता है। भारतीय टेलीविजन अभिनेता अमन जायसवाल का 23 साल की उम्र में सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। धरतीपुत्र नंदिनी के लेखक धीरज मिश्रा ने इंडिया टुडे डिजिटल से सड़क दुर्घटना में अमन जायसवाल की मौत की दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि “अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। जोगेश्वरी हाईवे पर बाइक चलाते समय उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
अमन के दोस्त अभिनेश मिश्रा ने बताया कि अभिनेता को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के करीब आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। अमन को टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था।


Download Android App
Download iOS App



