Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली यह स्पाई-एक्शन फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। फिल्म की टिकटों की कीमत से लेकर एडवांस कलेक्शन तक, हर चीज दर्शकों का ध्यान खींच रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।
Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘Dhurandhar 2’ ने एडवांस बुकिंग में बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

साल 2025 की दिसंबर में ‘धुरंधर पार्ट 1’ ने भारतीय और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ₹1305.35 करोड़ की धूम मचाई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ हिंदी वर्जन में रिलीज होकर भी इसने देश में ₹1,005.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया और 77 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी रही। अब मेकर्स ने इसी क्रेज का फायदा उठाने के लिए सीक्वल की रिलीज से पहले पेड-प्रीव्यू शोज का पासा फेंका है, जिसमें रिस्पॉन्स ऐतिहासिक है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार शुरुआत कर दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक लगभग 14.69 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अगर इसमें ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा करीब 20.32 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। अब तक फिल्म के लगभग 2,59,111 टिकट बिक चुके हैं। देशभर में करीब 7,890 शोज लगाए गए हैं, जिससे साफ है कि एग्जिबिटर्स को फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।
टिकट की कीमत ने खींचा ध्यान

इस बार मेकर्स ने टिकट की कीमतों को लेकर अलग रणनीति अपनाई है। बड़े शहरों में प्रीमियम सीट्स की कीमत काफी ज्यादा रखी गई है, जबकि कुछ शहरों में दर्शकों को सस्ती टिकट भी मिल रही है। मुंबई के पॉश इलाकों में स्थित आईनॉक्स मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर सीट पर फिल्म देखने के लिए दर्शकों को करीब 2900 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं चेन्नई के एजीएस सिनेमा में कुछ टिकट मात्र 59 रुपये में उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के दर्शक फिल्म देख सकें।
हिंदी वर्जन में हो रही ज्यादा एडवांस बुकिंग

ज़्यादातर कलेक्शन हिंदी (2D) वर्जन से आया है, जिसने 7,657 शो में 2,62,203 टिकट बेचकर 15.28 करोड़ कमाए हैं, जिसमें औसत टिकट की कीमत 418 रुपये थी. हिंदी डॉल्बी सिने फ़ॉर्मेट ने दो शो में 146 टिकटों से 1.14 लाख कमाए। वहीं दूसरी भाषाओँ के कलेक्शन की बात करें तो इसने तमिल (2D) वर्जन में 11,223 टिकटों से 16.28 लाख कमाए हैं। वहीं तेलुगु (2D) ने 6,008 टिकटों से 14.39 लाख जोड़े हैं। जबकि मलयालम (2D) वर्जन ने 646 टिकटों से 1.58 लाख कमाए हैं और कन्नड़ (2D) वर्जन ने 386 टिकटों से 1.61 लाख कमाए हैं।
सैकनिल्क ने ऑफिशियल रिलीज़ से पहले, इस स्पाई-थ्रिलर के पेड प्रीव्यू शो से 35 करोड़+ की कमाई का अनुमान लगाया है।


Download Android App
Download iOS App




