Dhurandhar 2 को लेकर क्रेज़ी हुए फैंस, वीकडेज़ में भी नही थम रही कमाई की रफ्तार

Summary :

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की कमाई रूकने का नाम नहीं ले रही है. इसने बॉक्स ऑफिस पर वो इतिहास रचा है, जिसे तोड़ पाना शायद ही किसी दूसरी फिल्म के लिए मुमकिन हो पाएगा. रिलीज के पहले हफ्ते से ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी थी और अब 10 वें दिन भी इसकी रफ्तार वैसी ही बरकरार नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले ही दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और भारत में भी 700 करोड़…

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की कमाई रूकने का नाम नहीं ले रही है. इसने बॉक्स ऑफिस पर वो इतिहास रचा है, जिसे तोड़ पाना शायद ही किसी दूसरी फिल्म के लिए मुमकिन हो पाएगा. रिलीज के पहले हफ्ते से ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी थी और अब 10 वें दिन भी इसकी रफ्तार वैसी ही बरकरार नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले ही दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और भारत में भी 700 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई कर चुकी है.

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Earnings: 10 दिनों में तोड़े 30+ रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10 (Source: Social Media)

इस फिल्म ने सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की भी बौछार लगा दी है. रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही धुरंधर 2 ने 30 से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जो अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट है. रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस और फिल्म की हाई-ऑक्टेन कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर रखा है. यही वजह है कि फिल्म वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. खास बात तो ये है कि फिल्म ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है, जिससे इसका क्रेज और भी बढ़ गया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10 (Source: Social Media)

अगर 10वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने दसवें दिन यानी दूसरे शनिवार को 62.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 44.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 18,820 शोज मिले. धुरंधर 2 के दूसरे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने दूसरे शनिवार को 62.85 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 778.77 करोड़ हो गया है और वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो इस फिल्म ने लगभग 1,226.44 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है.

Dhurandhar 2 Star Cast Fees: फीस का बड़ा खुलासा- रणवीर सिंह सबसे महंगे, बाकी स्टार्स से कई गुना आगे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10 (Source: Social Media)

जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं इसकी स्टार कास्ट की फीस भी चर्चा में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए करीब 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जिससे वो फिल्म के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं. वहीं, संजय दत्त को करीब 10 करोड़ रुपये और आर. माधवन को लगभग 8-9 करोड़ रुपये मिले हैं. दूसरी तरफ अर्जुन रामपाल और बाकी कलाकारों की फीस लगभग 1-2 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. इस बड़े गैप ने फैंस को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है.

Read More: Naagin 7 अब सीरियल नहीं बल्कि बन चुका है मीम, देशभक्त नागिनों को देखकर फैंस हुए लोटपोट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।