Naagin 7 अब सीरियल नहीं बल्कि बन चुका है मीम, देशभक्त नागिनों को देखकर फैंस हुए लोटपोट

Summary :

Naagin 7 Meme: एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाला पॉपुलर टीवी शो नागिन कई सालों से सुर्खियां बटोरता दिखाई दिया है. खास तौर पर इस शो की कहानी और डायरेक्शन लोगों को इतना पसंद आता है कि कई बार लोग हंसते हंसते पागल हो जाते हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब तक के जितने भी सीजन इस के आए हैं उनमें कभी इसमें उड़ने वाला सांप आ जाता है, तो भी इच्छाधारी नेवला, कभी अच्छाधारी मकड़ी तो कभी बिच्छू. इतनी ओवर एक्टिंग वाली स्क्रिप्ट और हर बार एक ही चीज़ बदले की आग. ऐसे में इस…

Naagin 7 Meme: एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाला पॉपुलर टीवी शो नागिन कई सालों से सुर्खियां बटोरता दिखाई दिया है. खास तौर पर इस शो की कहानी और डायरेक्शन लोगों को इतना पसंद आता है कि कई बार लोग हंसते हंसते पागल हो जाते हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब तक के जितने भी सीजन इस के आए हैं उनमें कभी इसमें उड़ने वाला सांप आ जाता है, तो भी इच्छाधारी नेवला, कभी अच्छाधारी मकड़ी तो कभी बिच्छू. इतनी ओवर एक्टिंग वाली स्क्रिप्ट और हर बार एक ही चीज़ बदले की आग. ऐसे में इस शो के इस 7वें सीजन में भी कुछ ऐसा हुआ है, जिसनें हर किसी का ध्यान खींचा है.

Naagin 7 Meme
Naagin 7 Meme (Source: Social Media)

फिलहाल अभी नागिन का सांतवा सीजन चल रहा है और इस बार एक वायरल सीन की वजह से इस शो को खूब ट्रोल किया जा रहा है. अपनी बेहतरीन कहानी के लिए मशहूर इस शो में हाल ही में देशभक्ति और इमेजिनेशन से परे एक ऐसा अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. दर्शक इस सीन पर हंसते हुए रिएक्शन दे रहे हैं, जिससे यह मीम्स और चुटकुलों से भरा एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है.

Naagin 7 Meme: नागिन 7 का वायरल देशभक्ति वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है

इस वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी अपने किरदार अहाना और एलिस कौशिक अपने किरदार भरणी के के रूप में नज़र आ रही हैं. इस सीन में सोफ तौर पर देखा जा सकता है कि, दोनों जो कि रूप बदलने वाली नाग (इच्छधारी नागिन) हैं, आसमान में एक भारतीय रॉकेट के गुजरने पर सलामी देती हुई दिखाई देती हैं. वहीं बैकग्राउंड में देशभक्ति का गाना ‘वंदे मातरम’ बज रहा है.

Naagin 7 Meme: इंटरनेट मीम्स के साथ प्रतिक्रिया दे रहा है

Naagin 7 Meme
Naagin 7 Meme (Source: Social Media)

ऐसे में इस सीन को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर मजेदार रिएक्शन्स देते हुए इंटरनेट को भर दिया है. एक यूजर ने पहली बार “देशभक्त नागिन” देखने पर मजाक किया और लिखा कि, “मेरे खानदान में पहली बार देशभक्त नागिन देखने वालामै अकेला हूं, भारतीय सीरियल अपने चरम पर पहुंच गया है.” इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “भारतीय सीरियल एक अलग ही स्तर पर हैं.”

Naagin 7 Meme
Naagin 7 Meme (Source: Social Media)

नागिन 7 हमेशा से अपने बेहतरीन और मनोरंजक कहानियों के लिए जाना जाता रहा है. यह हालिया वायरल पल इस बात का एक और एक्ज़ाम्पल है कि कैसे ये शो दर्शकों को बांधे रखता है, भले ही इसके लिए बिना सोची समझी कहानी का इस्तेमाल किया जाए, लेकिन इसे देखने में लोगों को बड़ा मजा आता है.

लीड एक्ट्रेसेस के अलावा, इस शो में ईशा सिंह, कनिका मान, साहिल उप्पल, आशीष कौल और रिब्बू मेहरा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. नागिन 7 का प्रीमियर 27 दिसंबर, 2025 से शुरू हुआ है और ये हर शनिवार और रविवार को भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होता है.

Read More: Dhurandhar 2 के एंड में आखिर जसकीरत सिंह रांघी अपने घर क्यों नहीं लौटता?, ये हो सकते हैं वो 5 कारण

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।