Dhurandhar 2 Cast Fees: सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर ऑडियंस में काफी बज देखने को मिल रहा है। आज यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज दिखा जाएंगे। वहीं ये फिल्म कल यानी 19 मार्च को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में किस सितारे को कितनी फीस मिल रही है, इसका भी खुलासा हो गया है। चलिए आपको भी बताते हैं किसे कितनी फीस मिली है?
Dhurandhar 2 Cast Fees: कौन है ‘धुरंधर 2’ का सबसे महंगा स्टार?
1. Sara Arjun

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की फीमेल लीड एक्ट्रेस यलीना जमाली का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन को इस मूवी के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस मिली है। बता दें कि, फिल्म में सारा ने अपने से करीब 22 साल बड़े रणवीर सिंह यानी हमजा की पत्नी का किरदार निभाया है।
2. R Madhavan

फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभाने वाले एक्टर आर माधवन को भारी-भरकम फीस मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर माधवन को ‘धुरंधर 2’ के लिए 9 करोड़ रुपए की मोटी रकम बतौर फीस दी गई है।
3. Sanjay Dutt

संजय दत्त ‘धुरंधर 2‘ में इंस्पेक्टर चौधरी असलम का किरदार निभा रहे हैं। ‘धुरंधर’ में भी इस किरदार को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। ‘धुरंधर 2’ के लिए संजय दत्त को 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम ले रहे हैं। ट्रेलर में भी संजय दत्त को काफी पसंद किया जा रहा है।
4. Arjun Rampal

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में अर्जुन रामपाल खूंखार किरदार में नजर आए हैं। वे फिल्म में मेजर इकबाल का रोल करते हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए एक करोड़ की फीस ली है। बताया जा रहा है कि सीक्वल में उनका ज्यादा रोल देखने को मिलेगा।
5. Akshaye Khanna

फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब अक्षय खन्ना फ्लैशबैक स्टोरी में नजर आते हैं। महज कुछ समय के इस स्पेशल अपीयरेंस के लिए अक्षय खन्ना ने 2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो उनके स्क्रीन टाइम के हिसाब से काफी ज्यादा माने जा रहे हैं।
6. Ranveer Singh

रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वे हमजा अली मजारी का किरदार निभाते हैं। इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस उन्होंने ही ली है। बता दें कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये लिए हैं। इसके साथ वे इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं।
कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

आपको बता दें कि, 275 करोड़ के बजट में बनी ‘धुरंधर 2’ की धूम हर कोने में देखने को मिल रही है। वहीं इसकी एडवांस बुकिंग भी जोरों पर हैं और कई शोज तो हाउसफुल हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन उसके पहले 18 मार्च 2026 की शाम 5 बजे से इसके पेड प्रीव्यूज दिखाए जाएंगे। यह एक जासूसी-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह को अंडरकवर जासूस हमजा अली मजारी के रूप में दिखाया गया है, जो कराची के लयारी इलाके में काम करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




