Dhurandhar 2 अब नही होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज, जानें किस नए OTT प्लेटफॉर्म ने खरीदे फिल्म के राइट्स

Summary :

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ के आने वाले सीक्वल को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है. वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले मेकर्स चुपचाप कई चीज़ें बदल रहे हैं. सबसे पहले, उन्होंने म्यूज़िक लेबल सारेगामा से बदलकर टी-सीरीज़ कर दिया, जो एक बड़ा कदम था. लेकिन इसी बीच अब ये खबर भी सामने आ रही है कि मेकर्स ने गुपचुप तरीके से फिल्म के ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर भी बदल दिए है. यानि कि अब इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर नहीं देख पाएंगे, तो चलिए जानते हैं कि…

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्ट फिल्म ‘धुरंधर’ के आने वाले सीक्वल को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है. वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले मेकर्स चुपचाप कई चीज़ें बदल रहे हैं. सबसे पहले, उन्होंने म्यूज़िक लेबल सारेगामा से बदलकर टी-सीरीज़ कर दिया, जो एक बड़ा कदम था. लेकिन इसी बीच अब ये खबर भी सामने आ रही है कि मेकर्स ने गुपचुप तरीके से फिल्म के ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर भी बदल दिए है. यानि कि अब इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर नहीं देख पाएंगे, तो चलिए जानते हैं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ कहा पर स्ट्रीम होगी.

Dhurandhar 2 OTT Release: ‘धुरंधर द रिवेंज’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी बेहतरीन प्रदर्श करती दिखाई दे रही है और इस प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंड भी कर रही है. हालांकि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले इसके ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जगह बदल दी गई है.

सामने आई खबर के अनुसार फिलहाल ऑफिशियल तौर पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सभी भाषाओं के OTT राइट्स जियो हॉटस्टार को अच्छी कीमत पर दिए गए हैं. यानि कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी. वहीं मेकर्स ने धुरंधर 2 का ज़बरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर ऑउट करके इसे कंफर्म भी कर दिया है.

Dhurandhar 2 OTT Platform: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का धांसू टीजर हुआ रिलीज

Dhurandhar 2 OTT Release Date
Dhurandhar 2 OTT Release Date (Source: Social Media)

इसी के साथ मेकर्स ने फैंस को एक के बाद एक खुशी के पल दे दिए हैं. क्योंकि आज ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जबरदस्त टीजर भी रिलीज किया गया है. टीजर में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की पास्ट स्टोरी की भी झलक मिल रही है. वहीं टीजर से ये भी पता चलता है कि रणवीर सिंह किस तरह जैस्किरत सिंह रांघी से पाकिस्तान में वहां के पॉलिटिशियन्स से मिलकर खुद को हमजा बनाएंगे. खैर फिल्म की स्टोरी क्या होगी ये तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा.

Dhurandhar 2 OTT Release Date: ‘टॉक्सिक’ के साथ होगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्लेश

Dhurandhar 2 OTT Release Date
Dhurandhar 2 OTT Release Date (Source: Social Media)

वहीं टीजर के लास्ट में रणवीर सिंह कहते सुनाई देते हैं ‘ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.’ वहीं आपको बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है. बता दें कि ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में साउथ के सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ क्लेश करेगी. ऐसे में इन दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.

Read More: Dhurandhar 2 का धमाकेदार टीजर ऑउट, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।