Dhurandhar Box Office Collection Day 17: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई सुस्ती नजर नहीं आ रही है। हॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज के बाद भी आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नज़र आ रही है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 17 : डे 17 की एडवांस बुकिंग

रविवार यानी रिलीज के 17वें दिन की एडवांस बुकिंग ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले शो के शुरू होने से पहले ही पूरे देश में 4.62 लाख से ज्यादा टिकट बेच डाले। तीसरे रविवार के लिए हुई प्री-सेल्स से फिल्म ने करीब 15.1 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई दर्ज की है, जो अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट मानी जा रही है।

अगर 16वें दिन की बात करें तो फिल्म ने करीब 11.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। ऐसे में 17वें दिन की प्री-सेल्स में करीब 31 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जो दर्शकों के बढ़ते क्रेज़ को साफ तौर पर दिखा रहा है।
Ranveer Singh New Movie: नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन

बता दें, बेचे गए कुल टिकटों में नेशनल सिनेमा चेन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा नज़र आ रही है। वहीं PVR Inox और Cinepolis जैसी बड़ी चेन ने मिलकर करीब 2.68 लाख टिकटों की बिक्री की है। इनमें अकेले PVR ने लगभग 1.18 लाख टिकट, Inox प्रॉपर्टीज़ में करीब 91.7 हजार टिकट और Cinepolis ने करीब 59 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग दर्ज की।
Dhurandhar Movie Box Collection: प्री-सेल्स के टूटे पुराने रिकार्ड्स

तीसरे रविवार को हुई 15.1 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स कमाई को ट्रेड एनालिस्ट्स अनइमागिनेबल बता रहे हैं। इससे पहले इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म ने तीसरे हफ्ते में ऐसा आंकड़ा नहीं छुआ था। इन आंकड़ों के साथ ‘धुरंधर’ ने ‘छावा’, ‘सिकंदर’, ‘सैयारा’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों की ओपनिंग-डे प्री-सेल्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
Dhurandhar Day 17 Collection

शानदार एडवांस बुकिंग और ओवर-द-काउंटर टिकट बिक्री को देखते हुए यह तय माना जा रहा था कि फिल्म 17वें दिन नेट कलेक्शन में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। हालांकि, देर रात के शोज़ में थोड़ी गिरावट के चलते अब अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का डे 17 नेट कलेक्शन करीब 38 से 39 करोड़ रुपये के बीच रह सकता है। हालांकि तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ इतनी मजबूत रहना, इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Nora Fatehi Health Update: शराब पीकर…भयानक एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?


Download Android App
Download iOS App




