Dhuranhar 3 Update: Dhurandhar के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। Aditya Dhar के निर्देशन और Ranveer Singh की दमदार एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली ये स्पाई-एक्शन फ्रैंचाइज़ी दर्शकों के दिल पर राज करती दिखाई दी थी। ऐसे में अब फिल्म की को-प्रोड्यूसर Jyoti Deshpande के हालिया बयान ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।
Jyoti Deshpande Statement: ज्योति देशपांडे ने क्या कहा?

हाल ही में ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान ये सिग्नल दिया है कि ‘धुरंधर’ की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती दिखाई दी है और लोग ये कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही ‘धुरंधर 3’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो सकती है।
Official Statement: निर्देशक आदित्य धर या टीम की ओर नहीं आई ऑफिशियल स्टेटमेंट

हालांकि, ज्योति देशपांडे ने यह साफ नहीं किया है कि यह सरप्राइज आखिर क्या होगा। लेकिन लंबे समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मेकर्स इस फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। फिलहाल, निर्देशक आदित्य धर या टीम की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट साल 2025 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद मार्च 2026 में रिलीज हुई Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
Dhuranhar 3 Update: क्या होगा धुरंधर 3 की स्टार कास्ट?

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार रही है। दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह के अलावा Sanjay Dutt, R. Madhavan, Arjun Rampal, Akshaye Khanna, Rakesh Bedi और Sara Arjun जैसे कई कलाकार नजर आए थे। वहीं इस मल्टी स्टारर फिल्म में हर किसी की एक्टिंग भी बेमिसाल रही थी। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि अगर धुरंधर 3 बनती है तो क्या आने वाले समय में इन स्टार्स के अलावा भी कोई नया चेहरा फिल्म में हमें देखने को मिलेगा या नहीं।
Read More: Akshay Kumar अचानक हुए Hospitalized, एक्टर की हेल्थ अपडेट को लेकर फैंस के बीच मचा हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




