डिंपल यादव ने की यूपी चुनाव में मतगणना के दिन लाइव कवरेज की मांग

Summary :

मैनपुरी, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। समाजवादी पार्टी से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि चुनाव के लिए हमारे नेता कार्यकर्ता तैयार हैं, लेकिन हमारी मांग है कि मतगणना के दिन लाइव कवरेज हो। मैनपुरी में आईएएनएस से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर कहा कि सपा के टीएमसी के साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां हुई एक प्रेस…

मैनपुरी, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है। समाजवादी पार्टी से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि चुनाव के लिए हमारे नेता कार्यकर्ता तैयार हैं, लेकिन हमारी मांग है कि मतगणना के दिन लाइव कवरेज हो।

मैनपुरी में आईएएनएस से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर कहा कि सपा के टीएमसी के साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वहां हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा गया कि हम मतगणना के दिन लाइव कवरेज चाहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आजकल यूट्यूबर्स लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। यह टेक्नोलॉजी का जमाना है, इसलिए लाइव स्ट्रीमिंग अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया कि जब भी चंडीगढ़ में पहले हुई घटनाओं के दौरान लाइव फुटेज उपलब्ध हुई, तो अनियमितताएं सामने आईं। इसलिए समाजवादी पार्टी यह मांग करती है कि उत्तर प्रदेश में चुनावों के दौरान मतगणना के दिन वहां से लाइव फुटेज और लाइव कवरेज हो। डिंपल यादव ने ये भी कहा कि चुनाव आयोग से वैसे हमें कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं कि मतगणना के दिन लाइव कवरेज होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि उत्तर प्रदेश में भी चुनावों के दौरान सुरक्षा बलों का खौफ रहता है और डर का माहौल बनाया जाता है। पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों को धमकाया जाता है, ताकि वे अपने बूथ न लगा सकें। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए गए और नतीजे हासिल किए गए, ठीक उसी तरह उन्होंने बंगाल में भी सत्ता में आने के लिए काम किया है।

भाजपा की विचारधारा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक विचारधारा को मानती हैं, वे दूसरी विचारधारा को नहीं मानते हैं और न ही सम्मान करते हैं। बंगाल में स्वामी विवेकानंद की तस्वीरों पर भाजपा के लोग तिलक लगा रहे थे। भाजपा के लोग क्या चाहते हैं, उनके जेहन में इतना जहर क्यों है। धर्म का प्रयोग करके यह पक्षपाती व्यवहार करते हैं।

2027 के चुनाव को लेकर सपा सांसद ने कहा कि हम पीडीए के साथ चलेंगे, आधी आबादी को लेकर चलेंगे।

उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं और पुलिस के द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मामले में सबूत मिटाने के लिए रिसोर्ट गिरा दिया। भाजपा की सरकारों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मणिपुर में क्या हालात हैं। सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के लिए जिम्मेदार कौन है।

तमिलनाडु चुनाव को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि वहां किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में राज्यपाल बड़ी पार्टी को ही सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.