वैभव रेखी की दुल्हनिया बनकर जब बाहर आई दीया मिर्जा, शादी के मंडप तक ऐसे पहुंचीं एक्ट्रेस

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी संग 15 फरवरी पूरे रीति-रिवाज के साथ कर ली है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी संग 15 फरवरी पूरे रीति-रिवाज के  साथ कर ली है। यह कपल अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया है। दीया और वैभव की अभिनेत्री के बांद्रा आवास पर सम्पन्न हुई है। इस शादी में परिवार के अलावा बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की थी। 
हाल ही में दीया की शादी का एक बेहद प्यार वीडियो सामने आया है,जिसमें दीया शादी के लिए अपने घर से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। 

क्या खास है वीडियो में?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं दीया लाल साड़ी में दुल्हन बनकर अपनी बिल्डिंग से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दिन शगना दा गाना भी सुनाई दे रहे है। वहीं दीया और लड़की वाले साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच दीया के आगे बहुत सारे बच्चे इस वीडियों में हाथों में अलग-अलग मैसेज काड्र्स लिए नजर आ रहे हैं। 

दीया अपनी शादी वाले दिन बहुत खुश नजर आ रही थी। बता दें दीया ने अपने कुछ चुनिंदा दोस्तों को ही शादी में आमंत्रित किया था। शादी में अदिति राव हैदरी शामिल हुई।
इससे पहले दीया की प्री-वेडिंग पार्टी की कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी मेंहदी और ब्राइड लुक वाली फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। 
बता दें पिछले दिनों अचानक दीया की शादी खबरें आई तब यह बताया जा रहा था कि यह शादी बिल्कुल प्राइवेट रखी जाएगी,जिसमें परिवार के लोग और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे। 
वैभव रेखी कौन हैं?
दीया के पति वैभव रेखी मुंबई के बिजनसमैन और इन्वेस्टर हैं। जो फाइनेंस कंपनी चलाते हैं। वैभव ने अपनी बैचलर डिग्री व्हार्टन बिज़ेनस स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिल्वेनिया से ली है। वहीं, हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से एमबीए किया। 
याद दिला दें  दीया मिर्जा की यह दूसरी शादी है। दीया और उनके पहले पति साहिल साल 2014 अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधे थे। यह कपल एक दूसरे को करीब 11 साल से जानते थे लेकिन अगस्त 2019 में दीया ने अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया था जिसके बाद उन्होंने साहिल से अलग होने का फैसला लिया। 
वहीं वैभव की भी यह दूसरी शादी है। इससे पहले वह जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे। सुनैना और वैभव की एक बेटी भी है। 

Desk Team