सदाबहार एक्टर दिलीप कुमार कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन पर, ट्वीट करके खोला राज

Summary :

दुनियाभर में तेजी से फैल रहा जानलेवा कोरोना वायरस का असर का अब बॉलीवुड पर भी देखने को बखूबी मिल रहा है।

दुनियाभर में तेजी से फैल रहा जानलेवा कोरोना वायरस का असर का अब बॉलीवुड पर भी देखने को बखूबी मिल रहा है। जी हां दरअसल कोरोना वायरस की वजह से अब गई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया है। वहीं कई बॉलीवुड स्टार्स देशवासियों से इस खौफनाक वायरस से बचाव करने की अपील भी कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने ट्वीट करके बताया है कि उन्होंने खुद को कोरोना से बचाने के लिए आइसोलेशन पर रखा हुआ है। 
दिलीप कुमार ने अपने ट्वीट में कहा सायरा बानो यह सुनिश्चित करने का ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ रही ही कि मुझे कोई संक्रमण न हो।  
दिलीप कुमार का यह ट्वीट  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अन्य ट्वीट  में लोगों को अपने आप को सुरक्षित रखने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि जितना संभव हो सके, खुद को घर के अंदर रखकर अपने आपको और दूसरों को सुरक्षित रखें। 

कोरोना वायरस सभी सीमाओं को पार कर चुका है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी का पालन तथा अपने आपको एक दायरे में सीमित रखते हुए खुद की और दूसरों की भी रक्षा करने की भी लोगों से अपील की।गौरतलब है कि दिलीप कुमार 97की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है। कोरोना वायरस को लेकर लगातार बॉलीवुड कलाकार भी सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रहे हैं। 
कोरोनावायरस के कारण राजधानी दिल्ली में 31 मार्च तक सभी स्कूल, सिनेमाघर और पब बंद कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि कोराना वायरस की शुरुआत चीन से हुई यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 6606 हो गई है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के 13903 नए मामले दर्ज किये गए है। 
दुनिया भर में फिलहाल 167,511 लोग कोरोना वायरस की चपेट में है। अकेले चीन में अबतक 81,434 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है और करीब 3218 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो गयी है।

Desk Team