Diljit Dosanjh ने शेयर किया पोस्ट, टूटा फैंस का दिल, कहा- ‘हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है…’

Summary :

दिलजीत दोसांझ के खुलासे से टूटा फैंस का दिल

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पंजाब ’95’ अब 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी कि फिल्म की रिलीज को अनपेक्षित परिस्थितियों के कारण टाल दिया गया है. उन्होंने अपने फैंस के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक भावुक संदेश में ‘सॉरी’ कहा.

दिलजीत दोसांझ का पोस्ट

दिलजीत दोसांझ ने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा- ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म पंजाब 95 अब 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। कुछ परिस्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।’ दिलजीत के इस पोस्ट ने उनके फैंस को भी निराश कर दिया था, क्योंकि अभिनेता के फैन बेसब्री से उनकी इस फिल्म की रिलीज का इतंजार कर रहे थे।

यूट्यूब से हटाया गया ट्रेलर

बता दें, ठीक एक हफ्ते पहले ही दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रोमांचक ट्रेलर जारी किया था, जिसके साथ सिंगर ने फैंस को बताया कि ‘पंजाब 95’ दुनिया भर में 7 फरवरी को रिलीज होगी। एक पोस्ट में, उन्होंने यह भी लिखा- “पूरी मूवी, कोई कट नहीं,” जिसने फैंस को खुश कर दिया। हालांकि, बाद में ट्रेलर को भारत में यूट्यूब से हटा दिया गया, यूजर्स को बताया गया कि “इस वीडियो को आपके देश में उपलब्ध नहीं कराया है।” ट्रेलर को 20 घंटों के भीतर 300,000 से अधिक बार देखा जाने के बावजूद, इस कदम ने सेंसरशिप को लेकर फिल्म के विवादों को और बढ़ा दिया।

जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक है ‘पंजाब 95’

बता दें, फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिसमें दिलजीत दोसांझ जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म सेंसरशिप को लेकर चल रहे संघर्ष का सामना कर रही है, जिसके कारण फिल्म की रिलीज डेट भी टल गई है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।