तापसी पन्नू की फिल्म से रातों-रात हुई डायरेक्टर राहुल ढोलकीअ की छुट्टी, निर्देशक ने जारी किया बयान

Summary :

फिल्म ‘शाबाश मिठू’ को लेकर खबर आई है कि फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा बदल दिया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज की बायॉपिक में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।

बॉलीवुड फिल्म स्टार तापसी पन्नू स्टारर महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक फिल्म शाबाश मिट्ठू  को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। इस फिल्म को निर्देशक राहुल ढोलकिया बना रहे थे। अब सामने आ रही ताजा खबरों के मुताबिक राहुल ढोलकिया से फिल्म के निर्देशन की कमान वापस ले ली गई है। यही नहीं, अब उनकी जगह श्रीजीत मुखर्जी को फिल्म के निर्देशन की कमान सौंप दी गई है। 
डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने ट्विटर पर बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर एक स्टेमेंट जारी किया, जिसमें लिखा- ‘कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जिन्हें आप करना चाहते हो, शाबाश मिठू उसी में से वह फिल्म थी। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैंने तय कर लिया कि यह फिल्म मुझे करनी है। यह लगभग डेढ़ साल पहले की बात है। दुर्भाग्य से मुझे नवंबर 2019 में शुरू हुई यात्रा को समाप्त करना पड़ रहा है। मैं प्रिया अवन और अजित अंधारे की शानदार स्क्रिप्ट को पूरा नहीं कर पाउंगा। इस फिल्म से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। जिसके बारे में मैं ये नोट लिखते वक्त सिर्फ भावुक ही हो रहा हूं।’


निर्देशक ने लिखा, ‘ये कहानी एक जुनून की है। मिताली राज के जज्बे की। भारत की महान महिला क्रिकेटर जो हमेशा से हम बताना चाह रहे थे। फिल्म के लिए स्टूडियो हेड अजित अंधारे ने हमसे बात की। कोविड लॉकडाउन के वक्त, राइटर प्रिया ने बहुत मेहनत से स्क्रिप्ट लिखी। तापसी ने शानदार क्रिकेट खेलना सीखा। उनके साथ काम करना बेहतरीन अनुभव था। टीम के हर सदस्य की मेहनत, एक्टर, खिलाड़ी और हम सब ये सपना पूरा करना चाह रहे थे।’ 

निर्देशक ने लिखा कि दुर्भाग्य से अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। कोविड ने हर किसी के शिड्यूल को बिगाड़ दिया है। जिसमें इस फिल्म का भी शिड्यूल था। उन्होंने कहा कि अजीत के पास एक विचार है और वो अपनी तरफ से हर किसी को बेस्ट विशेज देते हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। जिस पर कोरोना की दूसरी लहर के चलते ब्रेक लगाना पड़ा। अब लगता है कि किसी मनमुटाव के चलते राहुल ढोलकिया को फिल्म से बाहर निकाल दिया गया है।

Desk Team