टीवी की मशहूर अदाकारा दिशा परमार और बिग बॉस फेम राहुल वैद्य पिछले महीनों 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे हैं। दरअसल शादी के बाद से ही कपल काम के सिलसिले में थोड़ा बिजी चल रहे थे। वहीं अब नया जोड़ा अपना हनीमून मानाने के लिए मालदीव पहुंचा हुआ है। जहां दिशा और राहुल जमकर एंजॉय कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
इस दौरान दिशा इंटरनेट पर लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के लिए पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस मालदीव में समुद्र किनारे हैं और वह स्विमवियर पहने कयामत ढा रही हैं। इस दौरान दिशा के साथ राहुल वैद्य भी नजर आ रहे हैं। वैसे दिशा को इससे पहले उनके फैंस ने इस अंदाज में नहीं देखा था। अभिनेत्री इन तस्वीरों से अपने फैंस का दिल चुरा रही है।

वहीं एक अन्य तस्वीर में दिशा पूल में खाना खाती हुई भी नजर आ रही हैं। वैसे राहुल वैद्य और दिशा परमार की इन फोटो को सोशल मीडिया पर फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल फोटोज में दिशा पिंक और ब्लू कलर की बिकिनी पहने दिख रही हैं। बिकिनी के साथ उन्होंने फ्लॉवर प्रिंट का श्रग भी कैरी किया। इस दौरान एक्ट्रेस सिजलिंग पोज देते हुए नजर आई। ओपन हेयर, पिंक लिप्स्टिक में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं कुछ फोटोज में दिशा स्वीमिंग पूल में आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं। जबकि एक अन्य फोटो में वो राहुल को किस करते हुए भी दिख रही हैं। अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए दिशा ने इसके कैप्शन में लिखा- Sea-zing the Day!।

सोशल मीडिया पर फैंस दिशा की इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान कई फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे यहीं। दिशा की इन तस्वीरों पर कोई दिल तो कोई हॉट इमोजी बनाकर शेयर कर रहा है। तो किसी ने उनके ऐसे हॉट लुक को देखकर कहा ‘बड़े अच्छे लगते हैं’।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दिशा परमार ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार’ सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वहीं इन दिनों टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आ रही हैं। इस शो में वो प्रिया सूद के किरदार में, जबकि शो में दिशा नकुल मेहता के अपोजिट रोल में हैं। गौरतलब है राहुल संग शादी के बाद दिशा का ये पहला शो है।


Download Android App
Download iOS App



