अपनी बोल्डनेस से लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अदाकारा दिशा पटानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दिशा अक्सर अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं जिन्हें उनके चाहने वाले बहुत पसंद भी करते हैं। इसी वजह से इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी को 40 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं।

दिशा ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीर
हाल ही में दिशा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो साझा की है,जिसे देख अभिनेत्री के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। दरअसल अदाकारा ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है,जिसमें वो पीले रंग का स्विमसूट पहने दिख रही हैं।
अब ऐसे में दिशा के फैंस उनकी तरीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। एक फैन ने दिशा को कमेंट करते हुए उनकी सराहना की और लिखा हिरन भी शरमा जाए ऐसी खूबसूरती। वहीं एक अन्य यूजर तारीफ करते हुए कमेंट किया पीला रंग आप पर बहुत जंचता है। तो वहीं किसी का कहना था कि आप बहुत प्यारी हो।

वैसे दिशा पटानी की सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस बेहद खूबसूरत फोटो को इंस्टाग्राम पर 19 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं,जबकि 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दिशा पटानी की आगामी फिल्म राधे में सलमान खान के साथ दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा अदाकारा मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन 2 में भी नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



