TMKOC में एक बार फिर लौटेंगी Disha Vakani उर्फ ‘दया बेन’, असित मोदी ने दिया बड़ा हिंट!

Summary :

टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर और लंबा चलने वाला कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) इन दिनों TRP Chart में टॉप पर बना हुआ है। पिछले 16 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा यह शो आज भी घर-घर में पसंद किया जाता है। शो के हर किरदार को फैंस दिल से चाहते हैं, लेकिन दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) की कमी आज भी दर्शकों को उतनी ही खलती है। हाल ही में शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू में शो से जुड़ी कई बातों पर खुलकर चर्चा की। इसके साथ उन्होंने दर्शकों…

disha vakani asit modi

टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर और लंबा चलने वाला कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) इन दिनों TRP Chart में टॉप पर बना हुआ है। पिछले 16 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा यह शो आज भी घर-घर में पसंद किया जाता है। शो के हर किरदार को फैंस दिल से चाहते हैं, लेकिन दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) की कमी आज भी दर्शकों को उतनी ही खलती है। हाल ही में शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने एक इंटरव्यू में शो से जुड़ी कई बातों पर खुलकर चर्चा की। इसके साथ उन्होंने दर्शकों के सबसे बड़े सवाल, “क्या दया बेन की वापसी होगी?” का भी जवाब दिया। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा

क्या दिशा वकानी की होगी वापसी

असित मोदी ने कहा, “दयाबेन एक ऐसा नाम है जो घर-घर में पहचाना जाता है। दिशा वकानी (Disha Vakani) ने इस किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि वह लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस गई हैं। पिछले आठ सालों से दिशा ने शो में वापसी नहीं की है, लेकिन आज भी दर्शक उनके लौटने की उम्मीद करते हैं।”

daya ben

उन्होंने आगे कहा, “दयाबेन का किरदार शो के लिए बेहद खास है, लेकिन उनकी वापसी आसान नहीं है। इसके लिए समय और सही परिस्थितियों की जरूरत होती है। हम हमेशा अच्छी कहानी दिखाने की कोशिश करते हैं और अगर कहानी मजबूत हो तो दर्शक उससे जुड़ जाते हैं। ऐसे में किसी एक किरदार की मौजूदगी या गैर-मौजूदगी शो की सफलता पर बहुत बड़ा असर नहीं डालती।”

ट्रोल्स और अफवाहों पर दिया जवाब

इसके अलावा असित मोदी से जब शो को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और ट्रोल्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “शो को लेकर कई बार गलत बातें भी फैलाई जाती हैं। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर मैं हर अफवाह पर प्रतिक्रिया दूं, तो मेरा काम ही रुक जाएगा। हमें अपनी एनर्जी कंटेंट और कहानी को बेहतर बनाने में लगानी होती है, न कि अफवाहों का जवाब देने में।”

क्या दिलीप जोशी ने छोड़ा शो

इस दौरान असित मोदी ने जेठालाल का किरदार निभा रहे एक्टर दिलीप जोशी को लेकर भी चर्चा की। बीते कुछ समय से दिलीप जोशी शो में नजर नहीं आ रहे, जिस वजह से दर्शकों के बीच कयास लगाए जा रहे थे कि क्या उन्होंने भी शो छोड़ दिया है? इस पर असित मोदी ने साफ किया कि “दिलीप जी कुछ पर्सनल रीज़न की वजह से शो से थोड़े समय के लिए दूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। वह शो का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट हैं और जल्द ही दर्शकों को फिर से हंसाते नजर आएंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)

क्यों शो से दूर हुई दिशा वकानी

बता दें, कि दिशा वकानी (Disha Vakani) ने सितंबर 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी। तब से वह शो में वापसी नहीं कर पाईं। हालांकि प्रोड्यूसर्स ने कई बार उन्हें वापस लाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। दिलचस्प बात यह है कि इन 8 सालों में किसी भी नई एक्ट्रेस को दया बेन की जगह पर कास्ट नहीं किया गया। दर्शकों को अब भी उम्मीद है कि किसी दिन दिशा वकानी एक बार फिर गोकुलधाम सोसायटी में लौटेंगी और अपने पुराने अंदाज़ में सबको गुदगुदाएंगी।

फैंस हुए निराश

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी को लेकर असित मोदी का ताज़ा बयान भले ही थोड़ी निराशा दे, लेकिन इससे यह भी साफ हो गया है कि शो के निर्माता दया बेन के किरदार को लेकर सेंसिटिव हैं और बिना सोचे समझे कोई भी कदम नहीं उठाना चाहते। अब देखना होगा कि फैंस की यह उम्मीद कब पूरी होती है।

ये भी पढ़ें: Veer Pahariya और Tara Sutaria ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, खुलेआम किया प्यार का इज़हार?

Yashika Jandwani