Divyanka Tripathi ने फैंस की उम्मीदों पर फेरा पानी, ठुकराया सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 16’ का ऑफर

Summary :

कलर्स चैनल का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 16 लोगों के एंटरटेनमेंट लेवल को बढ़ने के लिए एकदम तैयार है। शो जल्द ही शुरू होने जा रहा है। जबसे शो के शुरू होने की खबर सामने आई है, तबसे ही बिग बॉस के घर में एंट्री करने वालों के नामों की चर्चा होने लगी है। ऐसे ही टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी के भी शो में एंट्री होने की खबर आ रही थी। माना जा रहा था कि दिव्यंका त्रिपाठी शो का हिस्सा बनने जा रही है, लेकिन अब खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। शो का प्रीमीयर 1 अक्टूबर को होने वाला
है। जैसे जैसे अब शो के ऑन एयर होने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे अब शो में
हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के नामों से भी पर्दा उठता हुआ नजर आ रहा है। एक के बाद
कई नामों के खुलासे हो रहे है। अफवाहों के बाजार में कई नामों की चर्चा है, लेकिन
उनमें से अब एक चेहरे ने तो शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है।  

कलर्स चैनल का मोस्ट पॉपुलर
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ लोगों के एंटरटेनमेंट लेवल को बढ़ने के लिए एकदम तैयार है। शो
जल्द ही शुरू होने जा रहा है। जबसे शो के शुरू होने की खबर सामने आई है, तबसे ही
बिग बॉस के घर में एंट्री करने वालों के नामों की चर्चा होने लगी है। ऐसे ही टीवी
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के भी शो में एंट्री होने की खबर आ रही थी। माना जा
रहा था कि दिव्यांका त्रिपाठी शो का हिस्सा बनने जा रही है, लेकिन अब खुद दिव्यांका
त्रिपाठी ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी  को हर कोई ‘बिग बॉस’ के घर में देखना चाहता था। शो
में उन्हें एक अलग अंदाज में देखना पर लोग काफी पसंद करते, लेकिन अब दिव्यांका
त्रिपाठी ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए इस पर अपना रिएक्शन दिया है। दिव्यांका
त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए
 लोगों और अपने फैंस
को बताया कि वो ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा नहीं है। दिव्यांका ने ये भी बताया कि जहां से
भी उन्हें ऐसी खबर मिल रही है वो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आने वाली है, ऐसी खबरें पूरी
तरह से झूठी है। दिव्यांका अब शो में नजर नहीं आएंगी इस बात से उनके फैंस जरूर निराश हो गए होंगे। 

Yeh Hai Mohabbatein: Ishita aka Divyanka Tripathi Dahiya makes some  shocking revelations about the show going off AIR! | Catch News

दिव्यांका त्रिपाठी  ने स्टार प्लस के शो ‘ये है मोहब्बतें’ से घर घर में
लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई। इस शो में उनका
‘इशिता’ का किरदार लोगों
को काफी पसंद आया। डेली सोप में काम करने के अलावा
दिव्यांका त्रिपाठी  को ‘खतरों के
खिलाड़ी 11’ में भी देखा गया था, जहां एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करके दिव्यांका
ने लोगों का दिल जीता। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद अब लोग उन्हें ‘बिग बॉस 16’ में भी
देखना चाहते थे, लेकिन दिव्यांका ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

दिव्यांका त्रिपाठी  अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी
काफी चर्चा में बनी रहती है। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और
अक्सर अपनी और अपने पति संग तस्वीरें शेयर करती रहती है। उनकी हर तस्वीर पर लोग भी
दिल खोलकर अपना प्यार लुटाते रहते है।
 

Desk Team