Diwali 2025 Latest Mehndi Design: दिवाली के लिए पहले से ही सेव कर लें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन, निखरेगा हाथों लुक

Summary :

Diwali 2025 Latest Mehndi Design: दिवाली का त्योहार पूरे भारतर्ष में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है। ये खुशियों का त्योहार है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन सभी के घर दीप जलाए जाते हैं। इसके अलावा औरते खूब सजती-संवरती है। हाथों में मेहंदी भी रचाती है। क्योंकि मेहंदी के बिना त्योहारों का सीजन अधूरा सा लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए…

Diwali 2025 Latest Mehndi Design: दिवाली का त्योहार पूरे भारतर्ष में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है। ये खुशियों का त्योहार है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन सभी के घर दीप जलाए जाते हैं। इसके अलावा औरते खूब सजती-संवरती है। हाथों में मेहंदी भी रचाती है। क्योंकि मेहंदी के बिना त्योहारों का सीजन अधूरा सा लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं जिसे ट्राय कर आप इस दिवाली बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं।

Diwali 2025 Latest Mehndi Design

1. Full Hand Mehndi Design

Diwali 2025 Latest Mehndi Design
Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आप हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते है, तो आप इस तरह के फुल हैंड डिजाइन को लगा सकते हैं, ये डिजाइन हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है और दिवाली में आपके लुक को भी निखारता है।

2. Simple Mehndi Design

Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)
Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर थोड़ी अलग स्टाइल की मेहंदी आपको लगाना पसंद है तो ऐसी डिजाइन का चयन करें। ऐसी मेहंदी में हाथ भर भी जाता है और ये देखने में खूबसूरत भी लगती है। इस मेहंदी को रचाकर हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनें।

3. Minimal Floral Mehndi Designs

Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)
Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)

Minimal Floral Designs दिवाली के लिए बहुत ही सुंदर होता है। गुलाब, कमल और अन्य फूलों के आकार आपके हाथों को सजाते हैं। मेहंदी का यह डिजाइन लोगों में काफी लोकप्रिय है। इस डिजाइन को लोग सामान्य दिनों में भी लगाते हैं।

4. Mandala Mehndi Design

Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)
Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आप सादगी के साथ स्टाइल चाहती हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हथेली के बीचोंबीच एक सुंदर गोल फ्लोरल पैटर्न बनाया जाता है और चारों तरफ छोटे-छोटे डॉट्स और बेलें सजाई जाती हैं। यह डिजाइन देखने में एकदम मिनिमल लगती है लेकिन हाथों को बेहद सुंदर बनाती है।

5. Diwali Diya Mehndi Design

Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)
Diwali 2025 Latest Mehndi Design( Source: Social Media)

दिया डिज़ाइन भी आप अपनी मेहंदी में बनवा सकती हैं। ऐसी डिजाइन से आपका हाथ भी भर जाएगा और डिजाइन भी काफी अलग और यूनिक लगेगी।

Also Read: Diwali 2025 Trendy Outfits Idea: दिवाली पार्टी के लिए इन हसीनाओं के लुक को करें कॉपी, हर कोई करेगा तारीफ

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।