स्वरा भास्कर पर ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर ने किया आपत्तिजनक बयान, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम किया है। स्वरा भास्कर की दमदार अदाकारी के देश भर में हजारों फैन्स हैं। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर सक्रिय रहती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम किया है। स्वरा भास्कर की दमदार अदाकारी के देश भर में हजारों फैन्स हैं। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर सक्रिय रहती हैं। कई बार उन्होंने देश के मुद्दों पर बेबाकी से राय भी दी है। अपने हेटर्स को भी स्वरा भास्कर मुंहतोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटती है। इस बार सुपरहिट फिल्‍म ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य स्वरा भास्कर के निशाने पर आ गए हैं। 
राज शांडिल्य की बोलती बंद स्वरा भास्कर ने अपने करारे जवाब से की है। स्वरा भास्कर जेएनयू विवाद पर लगातार अपनी राय बेबाकी से रखती आ रही हैं। लेकिन डायरेक्टर राज शांडिल्य ने अपनी फेसबुक पोस्ट में स्वरा भास्कर को सस्ती चीज बोला था। इसके बाद क्या था राज शांडिल्य के इस भद्दे कमेंट पर स्वरा भास्कर को गुस्सा आ गया और उन्होंने करार जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी। 
‌
जंग छिड़ गई स्वरा भास्कर और राज शांडियल्य के बीच
राज शांडिल्य के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में शेयर करते हुए कहा, सस्ती चीजों पर ध्यान ना दें। इतना ही नहीं स्वरा ने राज शांडियल्य को लताड़ते हुए कहा कि, अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज से पहले आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना। गुड लक सर। 

स्वरा भास्कर से माफी गांगी राज शांडिल्य ने
जब राज शांडिल्य ने देखा कि विवाद बढ़ रहा है तो उन्होंने स्वरा भास्कर से माफी मांग ली। राज ने स्वरा से माफी मांगते हुए ट्वीट में कहा, मेरी बातें यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफी। लेकिन एक गुजारिश आपसे भी है कि आप भी किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष। रही बात मेरी तो अगली बार रोल ऑफर जरूर करूंगा क्योंकि मुझे आपके एक्टर होने पर कोई आपत्ति नहीं है। 

इन दिनों दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी जेएनयू में हिंसा हो रही है और इस पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी राय खुलकर दी है। बीते रविवार को दर्जनों नकाबपोश लोगों ने जेएनयू के कैंपस में घुसकर तोड़ा-फोड़ी और बच्चों-छात्रों पर हमला किया था। जेएनयू में हुई इस हिंसा की निंदा स्वरा के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने की और अपनी बात रखी। 

Desk Team