ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने किया बड़ा खुलासा, यह लोग हैं मेरे दीवाने

Summary :

NULL

लाखों दिलो पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री व राजनेत्री हेमा मालिनी सिनेमा जगत में विशिष्टï पुरस्कार प्राप्त करने के लिए रूस पहुंची। उन्होंने कहा कि रूस के लोगों से मिले प्यार से वह बहुत खुश हैं। लोग उन्हें फेमस हुई फिल्म सीता और गीता के भाग-2 में देखना चाहते हैं।

आपको बता दें कि हेमा रूस के चौथे भारतीय फिल्म महोत्सव आइएफएफआर में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंची। अपनी यात्रा और कार्यक्रम की झलकियां साझा करते हुए हेमा ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘मॉस्को में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पुरस्कार प्राप्त करना और रूस और दुनिया में लोकप्रिय बनाने के लिए जिस तरह रूसी मेरे दीवाने हैं, यह अविश्वसनीय है।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से ‘सीता और गीता’ का भाग 2 देखने के लिए तैयार हैं, अगर मैं 40 वर्ष बाद भी काम करती हूं तो वह मुझे भाग-2 में देखने को तैयार हैं।’’

बॉलीवुड की इस ड्रीमगर्ल ने रूस में भारतीय राजदूत पकंज सरन के साथ अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की इसमें वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।हेमा ने यह भी ट्वीट करके कहा कि वह क्या गौरवशाली पल था।हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गानों को बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा जोरदार तालियां के बीच खूबसूरती से पेश किया गया।

 

Desk Team