एक साथ हिंदी और मलयालम में शूट होगी Drishyam 3, जानिए कब रिलीज होगा इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का अगला पार्ट

Summary :

साल 2013 में सुपरस्टार मोहनलाल और डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ बनाने की सोची थी। जिसके बाद मलयालम में ये फिल्म इतनी हिट हुई कि इस फिल्म को अजय देवगन ने हिंदी रीमेक में कर बॉलीवुड में लेन का सोचा। बता दे अजय देवगन ने हिंदी में कमल हासन ने तमिल में और वेंकटेश ने तेलुगू में रीमेक किया था। अब मोहनलाल और जीतू जोसेफ ‘दृश्यम 3’ की तैयारियों में जुट गए हैं।

बता दे, अजय देवगन भी इस फिल्म के दोनों पार्ट्स की सफलता से काफी खुश है इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 350 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जोकि हिंदी सिनेमा में एक सफल फिल्मो में मानी जाती है। 
वही  ‘दृश्यम 2’ के हिंदी वर्जन को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया था। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्ट 1 और 2 की सफलता देख अजय देवगन अब सोच रहे हैं कि इस फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग मलयालम र्जन के पार्ट 3 की शूटिंग के साथ ही कर ली जाए। इसकी खास वजह ये है कि मलयालम में रिलीज़ होने की वजह से इसकी हिंदी ऑडियंस के लिए नई कहानी नहीं रहती है। 
कई लोग पहले ही फिल्म देख लेते हैं जिसकी वजह से हिंदी में इसको देखना लोग कम पसंद करते है। बता दे दृश्यम के हिंदी वर्जन के दोनों पार्ट पहले ही काफी हिट हो चुके है अब मेकर्स देखना चाहते है कि इसका थर्ड पार्ट हिट होता है या नहीं। पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि अजय देवन दृश्यम फ्रेंचाइजी से बहुत खुश हैं और दृश्यम 3 के लिए बहुत उत्साहित भी हैं।
मिली जानकरी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है दृश्यम-3 साल 2024 में मलयालम और हिंदी दोनों भाषाओं में शूट की जाएगी और इस फिल्म के दोनों स्टेट्स में साथ रिलीज़ होने की संभावना है। 

Desk Team