Drishyam 3 Box Office Colection Day 11: मशहूर सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते होने वाले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ कमजोर होने का नाम नहीं ले रही है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ लगा रहे हैं।
जॉर्जकुटी की चालाकी और नए सस्पेंस ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के 11वें दिन के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में गिरावट आने के बजाय जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
Drishyam 3 Box Office Colection Day 11: दूसरे संडे को आया बड़ा उछाल, 11वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने अपने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है। फिल्म ने 11वें दिन करीब 5.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। कमाल की बात यह है कि फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। 10वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 5.10 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके मुकाबले रविवार को इसकी कमाई में करीब 4.9 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई। इससे साफ पता चलता है कि लोगों के सिर से अभी तक जॉर्जकुटी का नशा उतरा नहीं है और फिल्म वीकडेज के बाद वीकेंड पर भी शानदार परफॉर्म कर रही है।
Drishyam 3 Worldwide Collection: 100 करोड़ के बिल्कुल पास पहुंची भारत में कमाई, विदेश में भी जलवा

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ अब एक बहुत बड़े मील के पत्थर को छूने के बेहद करीब पहुंच गई है। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 96.70 करोड़ रुपये हो चुकी है, यानी यह फिल्म भारतीय बाजार में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने से सिर्फ कुछ कदम ही दूर है।
वहीं अगर भारत में ग्रॉस (बिना टैक्स कटे) कलेक्शन की बात करें तो यह 112.20 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मोहनलाल की इस फिल्म का जादू जमकर चल रहा है। 11वें दिन फिल्म ने विदेशी बाजारों से 4.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिसके बाद इसका ओवरसीज (विदेश) टोटल 116.75 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन अब 228.95 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है।
Mohanlal Drishyam 3: केरल में सबसे ज्यादा क्रेज, जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

अगर राज्यों के हिसाब से देखें तो मोहनलाल के गढ़ यानी केरल में फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी देखने को मिल रही है। केरल से अकेले 11वें दिन 4.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसके अलावा कर्नाटक से 50 लाख और तमिलनाडु से 35 लाख रुपये का कलेक्शन आया है।
थिएटर्स में शाम के शोज में 60 परसेंट से ज्यादा की ऑक्युपेन्सी (सीटें भरना) देखी जा रही है। 21 मई को मोहनलाल के 66वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर अब फैंस इसके ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ‘दृश्यम 3’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अमेज़न प्राइम वीडियो’ (Amazon Prime Video) ने खरीद लिए हैं, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App




