Drishyam 3 Review: आ गया सच या फिर फंस गए Vijay Salgaonkar? जानिए कैसी है Ajay Devgn की फिल्म ‘Drishyam 3’

Summary :

अजय देवगन और जयदीप अहलावत स्टारर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3: The Conclusion) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए नए ट्रैप में फंसता नजर आ रहा है। इस लेख में जानिए फिल्म की कहानी, एक्टिंग, ट्विटर/X के पहले रिव्यू और दर्शकों के रिएक्शंस की पूरी डिटेल

Drishyam 3 Review: क्या आंखों देखा हमेशा सच होता है? इस एक सवाल ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाया हुआ था और अब इसी राज से पर्दा उठाने ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ (Drishyam 3) सिनेमाघरों में आ चुकी है। साल 2015 और उसके बाद 2022 में अपने परिवार को बचाने के लिए केबल ऑपरेटर से शातिर दिमाग बने विजय सलगांवकर यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर लौट आए हैं। आइए जानते हैं कि इस बार कहानी में क्या नया तूफ़ान आया है।

विजय सलगांवकर का नया चक्रव्यूह और कहानी की शुरुआत

Drishyam 3 Review
Drishyam 3 Review ( Source: Social Media)

फिल्म की शुरुआत वहीं से होती है जहां ‘दृश्यम 2‘ खत्म हुई थी। अपने बेटे को खोने वाली पूर्व आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) डिप्रेशन से जूझ रही हैं। ऐसे में उनके पति केस को दोबारा खुलवाने की गुजारिश करते हैं और एंट्री होती है क्राइम ब्रांच के नए तेजतर्रार एसपी राजवीर सिंह तोमर यानी जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की। राजवीर खुद को ‘शनि‘ मानता है और उसकी नज़रे सीधे विजय सलगांवकर और उसके परिवार पर टिक जाती हैं। पुलिस के पास इस बार नए सबूत हैं और साथ में कोई केस न हारने वाले वकील इंद्रजीत शेट्टी (प्रकाश राज) भी हैं। अब सवाल ये है कि क्या इस बार विजय पुलिस के जाल से सुरक्षित बाहर निकल पाएगा?

डायरेक्टर अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और श्रिया सरन जैसे फेमस कलाकार मेन रोल्स में नजर आ रहे हैं। शुरुआती यूजर वोट्स के आधार पर IMDb पर इस फ्रेंचाइजी को अच्छी फीडबैक मिल रही है, जहां इसे शुरुआती रेटिंग में 10 में से 6.6 की रेटिंग मिली है।

कैसी है एक्टिंग और डायरेक्शन?

Drishyam 3 Climax Explained
Drishyam 3 Climax Explained ( Source: Social Media)

अजय देवगन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शांत रहकर भी आँखों से एक्टिंग कैसे की जाती है। उन्होंने विजय के किरदार को बेहद दमदार तरीके से पर्दे पर उतारा है। वहीं, पुलिस ऑफिसर के रूप में जयदीप अहलावत काफी असरदार लगे हैं, हालांकि कई जगहों पर उनके किरदार को और मजबूत किया जा सकता था। प्रकाश राज और श्रिया सरन ने भी अपने रोल में बहुत अच्छा काम किया है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहानी को थोड़ा अलग मोड़ देने की कोशिश की है, जो इंटरवल के बाद रफ्तार पकड़ती है और कोर्टरूम ड्रामा के आते ही सीट से बांध देती है।

जनता और सोशल मीडिया का रिएक्शन (X Reviews)

ट्विटर और एक्स (X) पर दर्शकों के पहले रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। फैंस का कहना है कि अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ‘दृश्यम 3’ आपको निराश नहीं करेगी। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि कहानी की शुरुआत थोड़ी धीमी है, लेकिन क्लाइमैक्स और ट्विस्ट-टर्न्स देखने लायक हैं। कुल मिलाकर, वीकेंड पर परिवार के साथ सिनेमाघर जाकर इस थ्रिलर का मज़ा लिया जा सकता है।

फिल्म के रिव्यू की बात करें तो ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक है। अजय देवगन की सधी हुई एक्टिंग और क्लाइमैक्स का खतरनाक ट्विस्ट इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है, जो आपको आखिर तक बांधे रखती है। अगर आप सस्पेंस फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस वीकेंड परिवार के साथ सिनेमाघर जाकर इस थ्रिलर फिल्म का मज़ा लिया जा सकता है।

स्टार रेटिंग: 4 / 5 स्टार

Read More: Drishyam 3 Cast Fees: ‘Drishyam 3’ के लिए Ajay Devgn ने वसूली सबसे भारी-भरकम रकम..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।