इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा ने शाहरुख खान से की मुलाक़ात, गायिका ने बॉलीवुड मूव्स सिखाने के लिए किया धन्यवाद

Summary :

इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा इन दिनों मुंबई अपने कॉन्सर्ट के लिए आई हुई हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से दुआ लीपा मुंबई आने के बाद मिली हैं।

इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा इन दिनों मुंबई अपने कॉन्सर्ट के लिए आई हुई हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से दुआ लीपा मुंबई आने के बाद मिली हैं। दुआ लीपा के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर पोस्ट की  और साथ ही उनका स्वागत भारत आने पर किया और शनिवार को हुए उनके कॉन्सर्ट के लिए भी शाहरुख खान ने शुभकामनाएं दीं। 
ट्विटर पर दुआ लीपा के साथ शाहरुख खान ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, नए नियमों से जीने का फैसला किया है और दुआ लीपा से बेहतर यह कौन सिखा सकता है। बहुत ही प्यारी आर खूबसूरत महिला हैं और उनकी आवाज भी। आज के कॉन्सर्ट के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं। दुआ अगर तुम चाहो तो, मेरे सिखाए हुए स्टेप्स स्टेज पर आजमा सकती हो। 

बीते शनिवार शाम को इस कॉन्सर्ट में पॉप स्टार कैटी पेरी भी नजर आईं थीं। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ ट्विटर पर दुआ लीपा ने भी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, आज शाहरुख के साथ इसलिए मजा आ गया। मुझे अपने बॉलीवुड मूव्स सिखाने के लिए धन्यवाद।

हाल ही में दुआ लीपा अपने हिट सॉन्ग न्यू रूल्स का भारतीय वरजन लेकर आई हैं। उस वीडियो में अंग्रेजी बोल के साथ हिंदी मे उपशीर्षक हैं। लीपा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, भारत में मेरे सभी फैन्स के लिए क्या आप रूल्स को फॉल्लो कर रहे हैं। 
यहां एक नया वरजन है जो मैंने आपके लिए बनाया है। यहां देखें और सुनें न्यू रुलस का वीडियो। 2 जून को रिलीज हुआ लीपा का सेल्फ-टाइटल डेब्यू एल्बम। इस एल्बम में सात गाने हैं जिनमें से बी द वन और न्यू रूल्स जैसे हिट भी हैं। 

Desk Team