डेली सोप क्वीन एकता कपूर का एक बड़ा सपना अब पूरा होने वाला है। अब एकता को ऐसे महान एक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिसके साथ काम करना उनका सपना था वो भी बचपन से। दरअसल अब एकता कपूर और विकास बहल एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म ‘गुडबाय’ के लिए दोनों ने हाथ मिलाया है।
वही, इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना मेन रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसे लेकर एकता कपूर काफी एक्साइटेड हैं। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर ‘गुडबाय’ स्लेट के साथ फोटो शेयर की है।
इसे शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, “कुछ ऐसा चल रहा है, आखिरकार मैं उस एक्टर के साथ काम करने के लिए तैयार हूं, जिनके साथ हमेशा से काम करना चाहती थी। बचपन मेरा उनके ऑब्सेशन में निकला है। अमिताभ बच्चन सर, अंकल, भाग्यशाली मानती हूं खुद को कि मैं आपके साथ काम करने वाली हूं। गुडबाय के साथ नई शुरुआत।”
This is how it started …….. pic.twitter.com/obTrIRutIp
— Ekta Kapoor (@ektarkapoor) April 2, 2021
आपको बता दे कि एक्ट्रेस रश्मिका ने 2 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं, बिग बी, 4 अप्रैल से शूटिंग का हिस्सा बनेंगे। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि गुडबाय एक बेहद खास टॉपिक है, जिसमें इमोशन और एंटरटेनमेंट दोनों ही एक बराबर है। यह एक ऐसी कहानी है, जिससे हर परिवार जुड़ा महसूस करेगा। मैं माननीय बच्चन जी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और रश्मिका मंदाना को इस खूबसूरत फिल्म में प्रस्तुत करने के लिए रोमांचित हूं!


Download Android App
Download iOS App





