हाल ही में बॉलीवुड की मल्लिका एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है,जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि एकता कपूर के बेटे रवी कपूर का है। जिसमें एक्टे्रस के भाई तुषार कपूर रवी को गोद में लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

लेकिन इस बीच एकता का बेटा रवी अपने आसपास में खड़े लोगों को देखकर बेहद अजीबो-गरीब एक्सप्रेशंस देता हुआ नजर आ रहा है जो वाकई बहुत फनी है। इस वीडियो में तुषार के साथ-साथ रितेश देशमुख और नीलम कोठारी भी दिखाई दे रहे हैं। रितेश और नीलम रवी का ध्यान अपनी ओर अकर्षित करने की कोशिश में लगे हुए है।

इस वीडियो की शुरूआत होती है उस सीन से जिसमें तुषार ने बताया कि उनके भांजे ने कुछ नए तरह के एक्शप्रेशन्स देने सीख लिए हैं। जिस दौरान एकता कपूर का बेटा एक्सप्रेशन्स दे रहा होता है तभी रवी का ध्यान नीलम अपनी और खींचने की कोशिश करती हैं।

रवी तब एकटक नीलम को देखता रहता है। तभी रितेश कई बार उसका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करता है,लेकिन रवी निगाहें केवल नीलम पर ही टीकी रहती है और वह रितेश को बिल्कुल भी भाव नहीं देता। रवी का मॉम एकता कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कूल मामा रवी का ध्यान भटाकाने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन नीतू आंटी ने उनका अटेंशन लिया हुआ है।
वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है
रवी के इस क्यूट वीडियो को महज 16 घंटों में डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा गया है। बता दें कि एकता कपूर सरॉगसी के जरिए मां बनी है।

27 जनवरी 2020 को एकता कपूर के बेटे रवि का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने बेटे के पहले बर्थडे पर ही उन्होंने दुनिया के सामने उसका चेहरा पहली बार दिखाया।


Download Android App
Download iOS App



