Ekta Kapoor के शो Naagin 7 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें किस दिन रिलीज होगा Teaser

Summary :

टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर से धमाकेदार वापसी होने जा रही है। छोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने दो सुपरहिट शोज को लेकर एक साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। एक ओर जहां पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, वहीं उसी दिन ‘नागिन 7’ (Naagin 7) से जुड़ा बड़ा ऐलान भी होने वाला है। 25 साल बाद लौट रहा ‘क्योंकि…’ 90 के दशक में घर-घर में पहचान बना चुका ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब 25 साल बाद…

ekta kapoor naagin 7

टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर से धमाकेदार वापसी होने जा रही है। छोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने दो सुपरहिट शोज को लेकर एक साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। एक ओर जहां पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, वहीं उसी दिन ‘नागिन 7’ (Naagin 7) से जुड़ा बड़ा ऐलान भी होने वाला है।

25 साल बाद लौट रहा ‘क्योंकि…’

90 के दशक में घर-घर में पहचान बना चुका ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब 25 साल बाद एक नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। शो का पहला सीजन दर्शकों के बीच इतना पॉपुलर हुआ था कि इसकी यादें आज भी लोगों के ज़हन में ताजा हैं। इस शो के ज़रिए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) जैसे कलाकारों ने ज़बरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अब नए सीजन में ये दोनों कलाकार फिर से अपने पुराने किरदारों में नजर आने वाले हैं, जिससे फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस सीजन का पहला एपिसोड 29 जुलाई रात 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार शो में शक्ति आनंद, रितु चौधरी, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, कमलिका गुहा ठाकुरता और केतकी दवे जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस दिन आएगा टीज़र

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की वापसी के साथ ही ‘नागिन 7’ (Naagin 7) को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। टेलीविजन की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइज़ी में शुमार ‘नागिन’ (Naagin 7) के सातवें सीजन का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर इस शो का पहला टीज़र भी 29 जुलाई को रिलीज़ करने की प्लान कर रही है।

naagin 7

इस दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जो सांपों और नागिनों से जुड़ी कहानियों के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसे में यह तारीख नागिन 7 (Naagin 7) की झलक दिखाने के लिए एकदम परफेक्ट मानी जा रही है। माना जा रहा है कि टीज़र में नए सीजन की कहानी और एक्ट्रेस की पहली झलक सामने आ सकती है। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी गई है।

सातवें सीजन की तैयारी

‘नागिन 6’ की बात करें तो यह शो 12 फरवरी 2022 को लॉन्च हुआ था और 9 जुलाई 2023 तक टेलीकास्ट हुआ था। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश ने मुख्य नागिन की भूमिका निभाई थी और उनके साथ सिम्बा नागपाल, उर्वशी ढोलकिया और महक चहल ने भी दमदार किरदार निभाए थे। शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, जिसके बाद से ही अगले सीजन का इंतजार किया जा रहा था।

फरवरी 2024 में एकता कपूर ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि ‘नागिन 7’ (Naagin 7) की तैयारी चल रही है, जिससे फैंस को उम्मीद की नई किरण मिली थी। अब जब 29 जुलाई को इसका टीज़र आने की खबर सामने आई है, तो दर्शकों की एक्ससाइटमेंट और भी बढ़ गई है।

tajasswi prakash

दर्शकों के लिए डबल धमाका

29 जुलाई का दिन छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। एक ही दिन दो बड़े शोज की झलक मिलना वाकई में किसी उत्सव से कम नहीं है। जहां एक तरफ पुराने किरदारों को नए अवतार में देखने की बेताबी है, वहीं दूसरी ओर नागिन 7 (Naagin 7) में नई कहानी और नई नागिन को देखने की एक्साइटमेंट भी टॉप पर है। अब देखना यह होगा कि एकता कपूर की ये दोनों शोज़ किस तरह से टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं Habubu ? जिसका गेम प्लान Bigg Boss 19 के घर से कर देगा सबको आउट

Yashika Jandwani