भारतीय चुनाव आयोग ने सोनू सूद को पंजाब राज्य का स्टेट आइकन किया नियुक्त

Summary :

सोनू सूद जल्द ही पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। दरअसल भारतीय चुनाव आयोग ने उन्हें पंजाब राज्य का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन में लोगों की खूब मदद की। उनके काम की हर किसी ने तारीफ की। कोई उन्हें सुपर हीरो बुलाता है तो कोई भगवान इसी से उनके अच्छे कामो का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। 

सोनू सूद की दरियादिली की वजह से सोनू की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बस भड़ती गई। अब सोनू सूद जल्द ही पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे।

दरअसल भारतीय चुनाव आयोग ने उन्हें पंजाब राज्य का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक पत्र जारी किया है। बता दे, सोनू सूद को स्टेट आइकन नियुक्त करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब की तरफ से भारतीय चुनाव आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। अब सोनू सूद अब पंजाब में चुनाव प्रक्रिया संबंधी जागरूकता पैदा करेंगे। 

Desk Team