सिंगर सोनू निगम ने अपने बेटे निवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि वे नहीं चाहते कि उनका बेटा सिंगर बने. उनका कहना है कि बेटा अगर सिंगर बने भी तो कम से कम भारत में तो वो सिंगर न ही बने। दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे नहीं चाहते कि उनका बेटा सिंगर बने।

दरअसल, सोनू से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या उनका बेटा भी सिंगर बनना चाहता है? सोनू ने कहा, ‘सच कहूं तो मैं नहीं चाहता कि वह सिंगर बने, कम से कम इस देश में नहीं।’ उन्होंने आगे कहा कि वैसे वह अब भारत में नहीं रहता है। वह दुबई में रहता है, उसे पहले ही भारत से बाहर भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि निवान में कई खूबियां हैं। वो बहुत होशियार है. इसलिए मैं देखना चाहता हूं कि वह क्या करना चाहता है। बता दें, सोनू निगम के बेटे को कई बार उनके साथ स्टेज देखा जा चुका है. इसके अलावा उनके साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में भी स्पॉट किए गए थे। कई मौकों पर उन्हें अपने पिता के साथ गाना गाते हुए देखा गया है।

उन्होंने बताया कि ‘फिलहाल, मेरा बेटा यूएई का टॉप गेमर है। एक गेम फोर्टनाइट है और वह उसका टॉप गेमर है। मैं उसे किसी ओर मोल्ड नहीं करना चाहता। देखते हैं कि वो खुद क्या चुनता है।’


Download Android App
Download iOS App



