पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहा पर रोजाना महामारी से संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री इमरान खान ने सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है और साथ ही लोगों द्वारा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के पालन की आवश्यकता की बात को भी दोहराया है।
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसी) की एक बैठक के बाद देश को संबोधित करते हुए खान ने लोगों से मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने का आग्रह किया। कोविड-19 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सार्वजनिक समारोहों को भी रद्द कर दिया और अन्य राजनीतिक दलों को नियमों का पालन करने को कहा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शादी-ब्याह का आयोजन केवल खुले स्थान में ही करने की अनुमति दी जाएगी और इनमें मेहमानों की संख्या 300 से अधिक नहीं मानी जाएंगी, जबकि फैक्ट्री, दुकानें, जिन पर लोगों की आजीविका निर्भर है, वे खुली रहेंगी।


Download Android App
Download iOS App



