Elvish Yadav Controversy In The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी को शुरू हुआ है और इसके शुरू होते ही हर तरफ बस इसकी ही चर्चाएं हो रही है. इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के खिलाफ कॉम्पिटिशन में मैदान में उतरे हैं. प्रीमियर के पहले ही दिन से ये शो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. फर्स्ट और सेकंड डे पर कई कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के खिलाफ ऐसी बातें बोल डालीं, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. ‘द 50’ में खास तौर पर मैक्सटर्न ने बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के खिलाफ ऐसी-ऐसी चीजें बोली, जिसकी वजह से अब एल्विश और मैक्सटर्न के फैंस के बीच एक अलग सी बहस छिड़ गई है.
Elvish Yadav Viral Tweet: मैक्सटर्न ने लगाया एल्विश पर आरोप

शो के पहले एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैक्सटर्न यानि (सागर ठाकुर) ने प्रिंस नरूला से एल्विश यादव के साथ 2024 में हुए अपने विवाद पर खुलकर बात की. मैक्सटर्न ने एल्विश पर उन्हें बुली करने और उनके अकाउंट में बिना इजाजत ट्रांजैक्शन करने का आरोप लगाया. दरअसल साल 2024 में एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो कथित तौर पर अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ कंटेंट क्रिएटर मैक्सटर्न को पीट रहे थे. इस घटना के बाद एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज की गई, जिन्होंने बाद में इसपर सफाई दी और मैक्सटर्न पर उन्हें और उनके माता-पिता को जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया.
एल्विश यादव ने ये भी दावा किया था कि मैक्सटर्न फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जानबूझकर उनके खिलाफ निगेटिव आरोप लगा रहा था. लेकिन ये विवाद इतना बढ़ गया था कि एल्विश पर हुए केस कम होने की बजाय और बढ़ने शउरू हो गए.
Elvish Yadav Controversy: एल्विश यादव ने डाले 1 लाख रुपये

ऐसे में करीब दो साल बाद मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के साथ अपने विवाद पर बात की और बताया कि उनकी लड़ाई किस वजह से हुई थी. प्रिंस नरूला से बात करते हुए मैक्सटर्न ने कहा है कि, “एक बात जो कहीं भी पब्लिक में नहीं आई, वो ये थी कि एल्विश ने मुझसे अपना बैंक अकाउंट चेक करने को कहा. मैं उस वक्त पूरे टाइम ऑफलाइन था. जब मैंने चेक किया, तो देखा कि उसने मेरे अकाउंट में 1 लाख रुपये भेजे थे. मुझे उस रकम के बारे में कोई अंदाजा नहीं था, न ही मुझे पता था कि वो पैसे क्यों मेरे अकाउंट में डाले गए थे.
बाद में जब हमने इस बारे में बात की, तो एल्विश ने कहा कि चलो साथ में काम करते हैं. उस वक्त मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और मैं बहुत अकेला था. जब उसने मुझे दोस्ती का ऑफर दिया, तो मैं थोड़ा इमोशनल हो गया. मैंने उसे उसकी पुरानी पर्सनैलिटी के हिसाब से जज किया, जहां वो अपने दोस्तों के साथ बहुत अच्छा था. उसने ये झूठ भी बोला कि मैंने उसकी मां को धमकी दी, मैं सिर्फ अनजान लोगों को गाली देता हूं जब वो हद पार करते हैं.”

इसके बाद प्रिंस ने भी एल्विश को लेकर कहा कि “उसमें कुछ है नहीं वो बस रील का गैंगस्टर है, रियल का नहीं मैं उसके यहां जा चुका हूं गुरूग्राम में, उसके घर के बाहर लेकिन वहां वो आया ही नहीं. उसने मुझे धमकाने के लिए बहुत गैंगस्टर को कॉल करी, लेकिन मैंने किसी की भी नहीं सुनी.
जहां मैं अपनी जिंदगी में पहुंच चुका हूं ना, वो वहां आने की सोच भी नहीं सकता है. जिससे भी उसने मुझे धमकाने केलिए कहा, मैंने उनसे बोला कि मैं उसे मारने जा रहा हूं. जब मैं वहां पहुंचा तो वो खुद गोवा भाग गया. भाई वो रील का बदमाश है, लोगों ने उसका हव्वा बना दिया है कि गैंगस्टर है. क्योंकि रील वैसी काटा था”.
Elvish Yadav Controversy In The 50: एल्विश ने शेयर किया क्रिप्टिक ट्वीट

प्रिंस नरुला यहीं नहीं रुके उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिये बगैर ही कहा, “अगर मेरी जगह, मैक्सटर्न की जगह कोई और होता ना तो थप्पड़ मारकर व्लॉग बनता, ये सच है. क्योंकि हम उसके घर तक पहुंच गए थे और वो कुछ नहीं कर पाया था, इसलिए वो चुप है”. जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रिंस और एल्विश की भी रोडीज़ XX के गैंग लीडर के तौर पर लड़ाई हुई थी, दरअसल एक टास्क के दौरान एल्विश और प्रिंस में बहस हुई थी, जो कि देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. हालांकि बाद में दोनों ने अपनी लड़ाई को खत्म कर लिया था, पर फिर भी नोक-झोक दोनों में जारी थी.
Mera Screentime match kar paara hai koi The 50 me?
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) February 2, 2026
ऐसे में प्रिंस और मेक्सटर्न के इन बयानों के बीच एल्विश ने एक क्रिप्टिप पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स X पर लेखा कि ‘मेरा स्क्रीनटाइम मैच कर पा रहा है कोई द 50 में’. अब एल्विश के इस पोस्ट के बाद हर कोई ये कहने लगा है कि ‘द 50’ 50 कंटेस्टेंस का नहीं बल्कि एल्विश यादव का शो बन गया है.
क्योंकि जबसे ये शुरू हुआ है, तबसे सिर्फ एल्विश को लेकर ही शो में चर्चाएं हो रही है. खैर कुछ फैंस का ये भी कहना है कि एल्विश का शो में ना होना और उनपर चर्चाएं होना ये कही ना कही इंफ्लुएंसर की कामयाबी के दिखाता है, तो वहीं कुछ का कहना है कि एल्विश बस फएम पाने के लिए ही कॉन्ट्रोवर्सी करता है. फिलहाल सच और झूठ क्या है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा.
Read More: Border 2 ने उठाया वीकेंड का पूरा फायदा, बॉक्स ऑफिस पर Mardaani 3 को पछाड़ती दिखी फिल्म


Download Android App
Download iOS App




