Elvish Yadav Jiya Shankar Engaged: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर क्या आई, इंटरनेट पर तहलका मच गया। बिग बॉस OTT 2 फेम एल्विश यादव और एक्ट्रेस जिया शंकर को लेकर सगाई की चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस लगातार यही सवाल पूछ रहे हैं- लड़की का हाथ थामे दिखे एल्विश यादव, क्या वाकई में उन्होंने शादी कर ली है ?
एल्विश यादव ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि लड़की की उंगली में हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही थी। एल्विश ने इस पोस्ट में जिया शंकर को टैग भी किया, जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया।
Elvish Yadav Jiya Shankar Engaged: क्या एल्विश सच में दूल्हा बनने वाले हैं?

कैप्शन ने बढ़ाई हलचल
इस फोटो के साथ एल्विश ने लिखा, “प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।” बस फिर क्या था, फैंस ने मान लिया कि यह सगाई का इशारा है। कुछ ही देर में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
Jiya Shankar ने भी किया री-शेयर

अफवाहों को और हवा तब मिली, जब जिया शंकर ने भी एल्विश की इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर कर लिया। जिया ने भले ही कुछ लिखा नहीं, लेकिन हार्ट इमोजी ने फैंस को और कन्फ्यूज कर दिया।
Jiya shankar Elvish yadav Relationship: सगाई या प्रमोशन? बंटी राय

- सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं।
- कुछ लोग एल्विश और जिया को सगाई की बधाई दे रहे हैं।
- वहीं कई यूजर्स का मानना है कि यह किसी नए गाने या प्रोजेक्ट का प्रमोशन हो सकता है।
Elvish Yadav Jiya Shankar Engagement Rumours: यूजर्स ने लिए मजेदार मजे

एक यूजर ने लिखा, “बधाई हो एल्विश भाई!” तो दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “पहले ट्रॉफी, अब दिल भी जीत लिया!” कई फैंस ने लिखा कि जब तक ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आएगा, तब तक सस्पेंस बना रहेगा।
Elvish Yadav Latest News: पुराना है एल्विश-जिया का कनेक्शन

एल्विश यादव और जिया शंकर की दोस्ती बिग बॉस OTT सीजन 2 से शुरू हुई थी। इसी शो में अभिषेक मल्हान भी नजर आए थे। जिया का नाम पहले अभिषेक के साथ भी जुड़ा, लेकिन कभी रिश्ते की कन्फर्मेशन नहीं हुई।
BIG BOSS OTT 2 का कनेक्शन

जिया की लोकप्रियता बढ़ी Bigg Boss OTT 2 में, जहाँ उनकी मुलाकात एल्विश यादव से हुई। एल्विश ने वही सीजन जीत लिया, और दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने पहले ही अफवाहों का बाज़ार गर्म कर दिया था। जिया की स्ट्रेटफॉरवर्ड पर्सनैलिटी ने उन्हें फैंस का प्यार दिलाया, जो “जिया की सेना” के नाम से जाने जाते हैं।
Jiya Shankar Update : जिया शंकर का करियर

जिया मुंबई की हैं और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2013 में तेलुगु फिल्म Entha Andanga Unnave से की थी। टीवी में उन्हें पहचान मिली Meri Hanikarak Biwi से, जहाँ उन्होंने डॉ. ईरा पांडे का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने Kaatelal & Sons, और 2022 में मराठी फिल्म Ved में भी काम किया। Pishachini में लीड रोल ने उनके फैंस की संख्या बढ़ा दी।
Did Elvish & Jiya Get Engaged? उम्र का ट्विस्ट

एल्विश यादव 14 सितंबर 1997 को जन्मे हैं, यानी अभी 28 साल के हैं। वहीं जिया शंकर का जन्म 17 अप्रैल 1995 को हुआ था, और उनकी उम्र 30 साल है। यानी जिया एल्विश से दो साल बड़ी हैं। फैंस इस उम्र के अंतर पर जमकर बातें कर रहे है- कई लोग इसे प्यारा मान रहे हैं, तो कई बस उत्सुक हैं कि इसका उनके रिलेशन पर क्या असर पड़ेगा।
Elvish Yadav- Jiya Shankar: अब तक नहीं आया कोई ऑफिशियल बयान

फिलहाल, एल्विश यादव और जिया शंकर की तरफ से सगाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह सच में सगाई है या सिर्फ एक प्रमोशनल पोस्ट।
Read More: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में Big Twist: 8 साल बाद अभिरा-अरमान का आमना-सामना..


Download Android App
Download iOS App




