DSP Kalpana Verma Suspended: छत्तीसगढ़ सरकार ने DSP कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। ये कार्रवाई कारोबारी दीपक टंडन की और से की गई शिकायत के बाद हुई है। कल्पना अभी दंतेवाड़ा जिले में तैनात हैं। गृह विभाग ने शुरुआती जांच में उनके खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाने के बाद सस्पेंशन का आदेश जारी किया। आरोप है कि कल्पना ने कारोबारी को लव ट्रैप में फंसाकर बहुत सारी चीजें हड़पी।
अपने पद का गलत इस्तेमाल किया

आदेश के मुताबिक शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन, जांच के दौरान दिए गए बयानों और मामले से जुड़ी वॉट्सएप चैट में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गईं। जांच में यह भी सामने आया कि अधिकारी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया, अवैध तरीके से पैसे कमाए और अपनी आमदनी से ज्यादा संपत्ति जमा की। ये सभी बातें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के खिलाफ पाई गई हैं।
सस्पेंशन के दौरान कल्पना वर्मा को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में अटैच किया गया है। इस समय उन्हें नियमों के अनुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा।
Chhattisgarh DSP Kalpana Verma: व्हाट्सएप पर पुलिस की गोपनीय जानकारी लीक
यह कार्रवाई रायपुर के बिजनेसमैन दीपक टंडन और DSP कल्पना वर्मा के बीच हुए विवाद की जांच के बाद हुई है। सरकार के निर्देश पर एक एडिशनल SP-स्तर की जांच की गई और लगभग 1475 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अधिकारीयों को सौंपी गई। रिपोर्ट में कई तरह की गंभीर बातें निकलकर सामने आई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, DSP और बिजनेसमैन के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर पुलिस से जुड़ी गोपनीय और संवदेनशील जानकारियां साझा की गई थी।
Deepak Tandon Love Trap Allegations: “लव ट्रैप” में फंसाकर बिजनेसमैन से करोड़ों ऐंठे

आपको बता दें कि इससे पहले, बिजनेसमैन दीपक टंडन ने DSP पर 2021 से कथित “लव ट्रैप” के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। आरोपों में बताया गया कि करीब 2 करोड़ रूपये की नकद राशि, 1 लग्जरी कार, 5 लाख रुपए के सोने के गहने , 12 लाख रुपए की हीरे की अंगूठी और अन्य महंगा तोहफे शामिल हैं। बिजनेसमैन ने यह भी दावा किया कि शिकायत के बावजूद कार और गहने वापस नहीं किए गए हैं।
इसके अलावा बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि DSP के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने उससे बड़ी रकम ली गई। इस मामले की अलग से जांच कराने की मांग भी की गई है। जांच में गंभीर तथ्य सामने आने के बाद राज्य सरकार ने DSP कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में नई सरकार का विरोध, चुराचांदपुर में भड़की हिंसा, कुकी समुदाय की सुरक्षा बलों के साथ झड़प





















