Elvish Yadav पर सांप के जहर की तस्करी वाले केस पर कोर्ट का फैसला, अब इन्फ्लुएंसर की खैर नहीं

Summary :

Elvish Yadav Rave Party Hearing: एल्विश यादव वैसे तो किसी ना किसी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में रहते हैं, लेकिन साल 2024 में उनपर सांप के जहर का जो केस हुआ था वो कॉन्ट्रोवर्सी आज तक उनका पीछा नहीं छोड़ पाई है. ऐसे में सांप के जहर मामले में फंसे एल्विश यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. एल्विश ने अपने खिलाफ दर्ज हुए केस को रद्द करने की मांग की थी. हालांकि सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों को जमकर फटकार लगाई है. फिलहाल अदालत ने इस मामले पर बात करने के बाद इसे मार्च तक…

Elvish Yadav Rave Party Hearing: एल्विश यादव वैसे तो किसी ना किसी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में रहते हैं, लेकिन साल 2024 में उनपर सांप के जहर का जो केस हुआ था वो कॉन्ट्रोवर्सी आज तक उनका पीछा नहीं छोड़ पाई है. ऐसे में सांप के जहर मामले में फंसे एल्विश यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. एल्विश ने अपने खिलाफ दर्ज हुए केस को रद्द करने की मांग की थी. हालांकि सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों को जमकर फटकार लगाई है. फिलहाल अदालत ने इस मामले पर बात करने के बाद इसे मार्च तक स्थगित कर दिया है. हालांकि अगली सुनवाई की तारीख अब तक दी नहीं गई है.

Elvish Yadav Snake Venom Case: कोर्ट में क्या हुई चर्चा?

Elvish Yadav Rave Party Hearing
Elvish Yadav Rave Party Hearing (Source: Social Media)

याचिका पर बुधवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह सुनवाई कर रहे थे. बार एंड बेंच के अनुसार, एल्विश की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत से कहा कि, ‘सांपों में पॉइजन ग्लैंड्स (जहर की ग्रंथियां ) नहीं थीं.’ इसपर शीर्ष न्यायालय ने कड़े अंदाज में आपत्ति जताते हुए कहा कि कोर्ट वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत शिकायत को लेकर परेशान है.

Supreme Court Hearing Elvish Yadav: कोर्ट की ओर से दिया गया बयान

Elvish Yadav Rave Party Hearing
Elvish Yadav Rave Party Hearing (Source: Social Media)

कोर्ट की ओर से कहा गया कि, ‘आपका सांपों से सामना हुआ है या नहीं? क्या आप चिड़ियाघर जाकर वहां जानवरों के साथ खेल सकते हैं? क्या वो अपराध नहीं होगा? आप यह नहीं कह सकते कि आपके जो भी मन में आएगा, आप करेंगे. हम वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत दर्ज की गई शिकायत को लेकर चिंतित हैं.’

Snake Venom NDPS Case: दूसरे वकील को भी फटकारा

Elvish Yadav Rave Party Hearing
Elvish Yadav Rave Party Hearing (Source: Social Media)

मामले में मुख्य शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता की तरफ से पेश हुए वकील को भी न्यायाधीशों की ओर से जताई जाने वाली नाराजगी का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा था कि, ‘एक अजगर था, जिसमें जहर की ग्रंथियां थीं.’ इसपर कोर्ट ने कहा, ‘ये आप क्या कह रहे हैं? अजगर में जहर की ग्रंथियां कैसे हो सकती हैं. वो तो सिर्फ गला घोंटता है.’ इस बहस के बाद से ही अब दोनों पक्षों के वकीलों को दोबारा सुनवाई की तारीख दी जा रही है.

Elvish Yadav Rave Party Hearing: क्या है मामला

Elvish Yadav Rave Party Hearing
Elvish Yadav Rave Party Hearing (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये मामला साल 2024 में नोएडा में आयोजित रेव पार्टियों में सांप के जहर से बने कथित ड्रग के इस्तेमाल का है. पुलिस ने 2023 में सांपों की तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया था. तब पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 51 में एक बैंक्वेट हॉल में रेड की थी.

तब 5 लोगों समेत 4 सांप पकड़ने वालों को पकड़ा गया था. उनके पास से कोबरा समेत 9 सांप और जहर बरामद हुए थे. इसके बाद से ही असली मामला शुरू हुआ, जब मीडिया में ये बात आई कि, एल्विश यादव पर अपने वीडियो शूट्स में जहर और सांपों के इस्तेमाल किया जा रहा है. फिर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एल्विश पर सांप के जहर की तस्करी के आरोप लगाए गए थे.

Read More: Siddhant Chaturvedi जल्द युवराज सिंह की बॉयोपिक में करेंगे काम? जानें एक्टर के मन की बात

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।