Elvish Yadav Song In Glory: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में लेटेस्ट वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ को रिलीज किया । पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस सीरीज की चर्चा हर तरफ हो रही है। खासतौर पर सीरीज में दिखाई गई कहानी और सभी एक्टर्स के अलग स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से इसे काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच इस सीरिज की वजह से एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का नाम एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्सी में आ गया है।
Jannat Zubair In Glory: ‘जनविश’ क्यों कर रहा है ट्रेंड?
View this post on Instagram
दरअसल वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ में पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा के साथ जन्नत जुबैर बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही हैं और इसी बीच अब फैंस ने एक ऐसी चीज नोटिस की है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ‘जनविश’ का ट्रेंड फिर से शुरू हो सकता है। अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए आपको बताते हैं।
Jannat Zubair & Elvish Yadav In Glory: जन्नत ने करवाया एल्विश को कास्ट?

‘ग्लोरी’ के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इस सीरिज का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एल्विश यादव की आवाज में एक गाना सुनने को मिल रहा है। ऐसे में फैंस का ये मानना है कि जन्नत अपनी सीरिज में एल्विश को बतौर एक्टर ना ला सकीं, तो उन्होंने बतौर सिंगर ही उन्हें कास्ट करवा लिया। अब ये सच्चा प्यार नहीं तो क्या है?
हालांकि कई लोगो का ये मानना है कि जन्नत ने एल्विश को भी अपने साथ इस सीरिज में कास्ट करवाने के बारे में सोचा होगा, लेकिन जब वो ऐसा ना कर पाई तो उन्होंने कुछ अलग तरीका अपनाया। जिससे किसी को भी ये शक ना हो कि वो एल्विश का प्रेजेंस इस सीरिज में रखना चाहती हैं।
Elvish Yadav Song In Glory: क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एल्विश के गानें पर पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा कुछ लोगों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और ये फाइटिंग धीरे-धीरे काफी हाई ऑक्टेन बन जाती है। हालांकि इस लड़ाई से ज्यादा सब जन्नत के प्यार को देख रहे हैं कि वो एल्विश को कितना पसंद करती है।
Elvish And Jannat Song: एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का रोमांटिक गाना

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एल्विश यादव और जन्नत जुबैर एक रोमांटिक गाना भी आया था, जिसका नाम “तेरे दिल में” था। इस गाने के वीडियो में दोनों को उनकी एक्टिंग के लिए खूब एपरिसीएशन मिली थी और खासकर उनके बीच की कैमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था।


Download Android App
Download iOS App




