Elvish Yadav Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे यूट्यूबर और बिग बॉस के विनर Elvish Yadav

Summary :

Elvish Yadav Ujjain News: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की, जिसने काफी ध्यान आकर्षित किया है। एल्विश यादव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके फैंस उनके हर नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आध्यात्मिक अनुभव को फैंस के साथ साझा करते हुए उज्जैन महाकाल मंदिर की एक फोटो पोस्ट की। फोटो उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की है, जो शिव भक्तों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है। Elvish Yadav Ujjain News एल्विश यादव ने उज्जैन महाकाल मंदिर के…

Elvish Yadav Ujjain News: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की, जिसने काफी ध्यान आकर्षित किया है। एल्विश यादव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके फैंस उनके हर नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आध्यात्मिक अनुभव को फैंस के साथ साझा करते हुए उज्जैन महाकाल मंदिर की एक फोटो पोस्ट की। फोटो उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की है, जो शिव भक्तों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है।

Elvish Yadav Ujjain News

एल्विश यादव ने उज्जैन महाकाल मंदिर के किए दर्शन

Elvish Yadav Ujjain News
Elvish Yadav Ujjain News

फोटो उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की है, जो शिव भक्तों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है। तस्वीर में एल्विश पीले रंग की पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आ रहे हैं, जो उनके पूरे लुक को धार्मिक और शांतिपूर्ण बनाती है। उन्होंने अपने गले में पीले फूलों की माला और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। फोटो में वह दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना की मुद्रा में खड़े हैं और बैकग्राउंड में मंदिर और झंडे नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा, एल्विश ने फोटो के ऊपर उज्जैन महाकाल मंदिर की लोकेशन टैग की हुई है। साथ ही उन्होंने इस फोटो के साथ मशहूर पंजाबी सिंगर बी प्राक का गाना ‘महाकाल’ म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया हुआ है। एल्विश यादव के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।

Elvish Yadav के बारे में

Elvish Yadav Ujjain News
Elvish Yadav Ujjain News

बता दें कि इससे पहले एल्विश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से बाहर हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार के समर्थन में वीडियो पोस्ट किया था। एल्विश ने कहा, ”अभी पता चला कि आवेज शो से बाहर हो गए हैं और मुझे ये बहुत नाइंसाफी लगी। मेकर्स ने गौहर को आवेज को खेल के बारे में समझाने के लिए बुलाया था, है ना? तो फिर उन्होंने उन्हें क्यों निकाला? ये बहुत नाइंसाफी है और मुझे ये पसंद नहीं आया। उन्हें और ज्यादा समय तक खेल में रहने देना चाहिए था।”

गौरतलब है कि ‘वीकेंड का वार’ में गौहर खान शो में आई थीं और उन्होंने अपने देवर आवेज को उनके गेम के बारे में खूब समझाया था। साथ ही अमाल मलिक पर भी अपना भड़ास निकाली थीं, जिन्होंने आवेज की डेटिंग लाइफ को लेकर शो में काफी बातें की थी।

Also Read: Emraan Hashmi Awarapan 2: अभिनेता Emraan Hashmi ने शुरू की ‘Awarapan 2’ की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की मुहूर्त शॉट की फोटो

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।