छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ये खबर आपको पूरी तरह से निराश कर देगी। दरअसल शो में सोनाक्षी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने अचानक ही शो को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अनाउंस कर दिया है कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। 27 अक्टूबर को एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्टोरी और उनके कैरेक्टर ‘सोनाक्षी’ को दिखाया जा रहा है उससे वह खुश नहीं हैं।
उनका कहना है कि इस सीजन में सोनाक्षी को कमजोर और कन्फ्यूज दिखाया गया है। एरिका फर्नांडिस ने लिखा ‘ सबसे पहले मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ को शुरू से प्यार दिया। जिस तरह से आप लोगों ने हमें प्यार दिया, वह वह दिल को छू लेने वाला था।’ एरिका आगे कहती हैं- ‘कुछ कारणों से जब शो को पहली बार ऑफ एयर करना पड़ा, आप लोगों के प्यार की वजह से फिर से शो ने वापसी की। एक महीने के लिए शो ऑफ- एयर होने के बाद हम एक बार फिर इतने उत्साह के साथ वापस आने के लिए रोमांचित थे।’
‘सोनाक्षी एक ऐसा किरदार था जो आपको और मुझे बहुत पसंद था, एक ऐसा किरदार जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा था, एक ऐसा किरदार जो इतना मजबूत, स्मार्ट और संतुलित था। सोनाक्षी जिसे हमने सीजन एक और दो में देखा था, लेकिन दुर्भाग्य से हमें इस सीजन में उसके बिल्कुल विपरीत देखना पड़ा। इस सीजन में सोनाक्षी कमजोर और भ्रमित है।’

एरिका आगे लिखती हैं ‘मैं उम्मीद करती हूं कि आप लोग पहले के सीजन वाली सोनाक्षू को याद रखेंगे। पहले के सीजन में सोनाक्षी घर में बैठी महिला नहीं थी, उसके पास नौकरी थी और ऑफिस जाती थी। कभी-कभी जब आपको अपने स्वाभिमान और एक शो के बीच में से किसी एक को चुनना होता है, तो फैसला लेना मुश्किल होता है। साथ ही एरिका कहती हैं ‘हमने वर्षों पहले एक शानदार शो बनाया था, लेकिन यदि आप मास्टर को मास्टरपीस से हटा देते हैं तो बस पीसेज ही बचते है।’

आपको बता दे, बस अपने करैक्टर से नाखुश होकर शो छोड़ना ही एकलौता कारण नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में साफ़ किया है कि इसके पीछे कई और रीज़न है। लेकिन उन्होंने उनके बार में खुलकर बात नहीं की। खैर एरिका के शो छोड़ने के बाद से ही फैंस नाखुश हैं। लेकिन देखना दिलचस्प होगी कि ‘कुछ रंग प्यार के’ में सोनाक्षी के जाते ही शो में क्या रंग आएगा।


Download Android App
Download iOS App



