बॉलीवुड जगत से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल जहां बीते महीनों कई स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुकें है तो वहीं अब इस लिस्ट में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम भी जुड़ने वाला है। जी हां खबर है कि इस साल के अंत में विक्की और कैट सात फेरे लेने वालें हैं। ऐसे में लाजमी है बॉलीवुड गलियारों में जल्द ही आपको शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली हैं।

वैसे अब इस स्टार कपल की शादी के चर्चे खूब जोरों शोरों से हैं। यही नहीं अब तो दोनों के शादी के वेन्यू से जुड़ी खबरें भी सामने आ गईं हैं। इसी के साथ यह साफ गया ये कपल विदेश में नहीं बल्कि अपने देश में ही शादी के बंधन में बंधेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये कटरीना और विक्की राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर स्थित सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधेंगे। खास बात शादी की डेट दिसंबर के पहले हफ्ते की निकली है।

सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा किले की बात करें तो ये 14वीं सदी का किला है जिसे सिक्स सेंस सेंचुरी और वेलनेस स्पा में बदल दिया गया है। इस किले में एक महल और चारदीवारी के भीतर दो मंदिर शामिल हैं। इसके विंटेज रूप को बनाए रखने के लिए इसे 700 पहले का लुक दिया गया है। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगता है।

हालांकि अब तक यह बात साफ नहीं हो पाई की शादी चर्च में होगी और सिक्स सेंस में एक ग्रेंड रिसेप्शन या कुछ और फिलहाल इस बारे में जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वहीं रिपोर्ट्स ये भी बताया गया है कि कटरीना का वेडिंग आउटफिट सब्यसाची द्वारा तैयार किया जा रहा है। तो अब देखना यह होगा कैटरीना और विक्की कब एक दूजे का हाथ थाम के हमेशा के लिए हमसफर बनेंगे, खैर इसके लिए फैंस को अभी कितना और इंतजार करना होगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता ।


Download Android App
Download iOS App



