बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पोता बहू उनके घर आ गई है। 18 जून को सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्या संग शादी के बधंन में बंध गए। उसी शाम को उनका वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें फैमली और फ्रेंड्स के अलावा कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई। हालांकि इस शादी में धर्मेंद्र की दूसरी फैमली नदारत रही।

जी हां, हम धर्मेंद्र की दूसरी वाइफ और हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के परिवार की बात कर रहे हैं। करण की शादी और रिसेप्शन दोनों में ही ना तो हेमा मालिनी नजर आई और ना ही उनकी दोनों बेटियां। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग इस बारे में बात करते हुए भी नजर आए। हालांकि अब पहली बार हेमा मालिनी के परिवार से किसी ने करण की शादी पर अपना रिएक्शन दिया है।

दरअसल, अब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण और द्रिशा को शादी की बधाई दी है। ईशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सिंपल एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ”करण और द्रिशा आपको बधाई हो।आप हमेशा साथ रहें और खुश रहें। बहुत सारा प्यार।” बताते चले कि ईशा ने न्यूली वेड की कोई फोटो शेयर नहीं की है।

बता दें कि फिल्म इंड्स्ट्री में आने से पहले ही साल 1954 में धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी। दोनों के चार बच्चे- सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल हैं। मगर बॉलीवुड में कदम रखने के बाद धर्मेंद्र को एक्ट्रेस हेमा मालिनी से प्यार हो गया। फिर साल 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। हेमा मालिनी से उन्हें दो बेटियों है जिनका नाम ईशा देओल और आहना देओल है।


धर्मेंद्र का पहला और दूसरा परिवार एक-दूसरे से दूर रहना ही पसंद करता है। दोनों एक-दूसरे के किसी फंक्शन में हिस्सा नहीं लेते है। यहां तक की ईशा और आहना की शादी में भी धर्मेंद्र के पहले परिवार से कोई नहीं पहुंचा था। जबकि धर्मेंद्र के भतीजे और एक्टर अभय देओल दोनों शादियों में शरीक हुए थे। अभय दोनों परिवार से खास रिश्ता रखते हैं।

साल 2019 में दिए एक इंटरव्यू हेमा मालिनी ने कहा था- ”जब मैंने पहली बार धरमजी को देखा था, मैं समझ गई कि ये मेरे हैं। मैं उनके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती थी, मगर मैं ये भी चाहती थी कि इस शादी से किसी को दुख न पहुंचे। उनकी पहली पत्नी और बच्चों की जिंदगी में मैंने कभी दखलअंदाजी नहीं की। मैंने उनसे शादी की, लेकिन मैंने उनसे उनका पहला परिवार नहीं छीना।”


Download Android App
Download iOS App



