कोरोना के मामलों के बढ़ने के बाद लोग सहम गए हैं। तो वहीं, बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं हैं। कई स्टार्स कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी उन स्टार्स में शामिल हैं जो कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं जिसके बाद वो फिलहाल मेडरिड में रिकवर कर रही हैं। तो वहीं उनका परिवार दिल्ली में इस वायरस से रिकवर कर रहा है। इस नाजुक समय में वो अपनी फैमिली के साथ नहीं हैं और ये बात उन्हें काफी परेशान कर रही हैं। इससे उनका मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
ईशा गुप्ता ने कहा है, ‘मुझे लगा था कि मैं उन चुनिंदा लोगों में से हूं जो वायरस से बच जाऊंगी। जनवरी में भारत में जब कोरोना पीक पर था तो मैं कोलकाता में शूटिंग कर रही थी, मेरे दूसरे सीरिज पर भी केस लेकिन मेरी टीम सुरक्षित थी। बाद में मुझे बुखार और खांसी हुआ और मेरी सूंघने की शक्ति भी खत्म हो गई थी। इससे मैं बहुत ज्यादा डर गई थी। मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से भी अधिक सजग हो गई हूं’।

36 वर्षीय ईशा गुप्ता इस महीने की शुरुआत में कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं और फिलहाल वो अपने स्पेनिश बॉयफ्रेंड मैनुअल कामपोस गुल्लर के साथ आइसोलेशन में हैं। उन्होंने शेयर किया था, ‘सौभाग्य से या दुर्भाग्य से, मेरे पार्टनर और मैं दोनों को कोविड है। इसलिए, यह इतना बुरा नहीं है क्योंकि वो मेरे साथ है। लेकिन मुझे लगता है कि इसने मानसिक रूप से मुझ पर भारी असर डाला है क्योंकि मैं इससे बहुत धीमी रफ्तार से ठीक हो पा रही हूं। साथ ही, मैं अपने परिवार के साथ रहने के लिए यात्रा नहीं कर सकती हूं’।

आपको बता दें, ईशा गुप्ता ने 10 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि काफी सावधानियों के बावजूद उनका कोरोना टेसट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App




