बॉलीवुड की बेहद बोल्ड और हॉट अभिनेत्री ईशा गुप्ता अक्सर अपनी फोटोज के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। ईशा हमेशा ही अपने फैंस के लिए अपनी कोई न कोई बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। दअरसल ईशा की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाती है।

हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो साझा की है। हमेशा की तरह इस बार भी ईशा फोटो में बोल्ड पोज देती हुए दिख रही हैं। जिसके बाद से उनकी इस हॉट तस्वीर ने इंटनेट पर तबाही मचा के रख दी है।

ये रही ईशा गुप्ता की बाथरूम सेल्फी
ईशा गुप्ता ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है,जिसमें अदाकारा टी-शर्ट पहने दिखाई दे रही हैं। ईशा ने बाथरूम में मिरर के सामने अपनी इस सेल्फी को क्लिक किया है। वहीं इसे शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में भले ही कुछ न लिखा हो लेकिन उन्होंने एक बाथटब वाला इमोजी जरूर बनाया है। वैसे अब ईशा के चाहने वाले उनकी इस तस्वीर पर जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
बता दें,एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बहुत बार अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर भी जमकर ट्रोल होती रहती हैं। हाल ही में ईशा ने ट्रोल्स की बोलती भी बंद की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो लोग ट्रोल करते हैं वह सही मायने में एक गंभीर समस्या से जूझ रहे होते हैं। यही वजह है कि वह दूसरों को ट्रोल करने से बाज नहीं आते।

वहीं एक इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने कहा, मुझे लगता है कि अगर साल 2020 के बाद भी लोग निगेटिव होने और ट्रोल करने में व्यस्त हैं तो ऐसे में उन्हें कुछ गंभीर समस्या हो सकती है। मुझे कभी-कभी बुरा लगता है कि शायद वे परेशान हैं। उनके पास बात करने के लिए कोई भी नहीं है और यही वजह है कि वह दूसरों को ट्रोल करते हैं।

एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में फिल्म जन्नत 2 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था,जिसमें बोल्ड सीन देकर अभिनेत्री खूब चर्चा का विषय बनी रही थी। इसके अलावा ईशा रुस्तम,टोटल धमाल और बादशाहो जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म वन डे में दिखाई दी थीं।


Download Android App
Download iOS App



