बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। इनमें से एक नाम संगीता बिजलानी का भी है। सलमान और संगीता बिजलानी ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था, लेकिन दोनों का रिलेशनशिप अगले मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि दोनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की बीच बेहतरीन बॉन्डिंग हैं। अपने और सलमान खान की बॉन्डिंग पर संगीता ने खुलासा किया है।

ऐसे में संगीता बिजलानी ने सलमान खान से दोस्ती को लेकर बड़ी बात बोली है। दरअसल अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में संगीता बिजलानी ने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी ढेर सारी बातें की हैं। उनसे पूछा गया कि क्या सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती अभी तक चल रही है। इस पर संगीता बिजलानी ने मजेदार जवाब दिया।

उन्होंने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का एक डायलॉग भी बोला। उन्होंने कहा,”दोस्ती की है, निभानी तो पड़ेगी…” उन्होंने आगे कहा,”जिन्हें आप लंबे वक्त से जानते हैं, उनके साथ दोस्ती रखना अच्छा होता है।” संगीता ने अक्सर सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती का इजहार खुलेआम किया है।

संगीता बिजलानी ने इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि कुछ रिश्ते टूटते नहीं हैं। कुछ रिश्ते दूर नहीं जाते हैं। पार्टनर और स्कूल के दोस्तों के बीच का प्यार कभी भी कम नहीं होता है। लोग आएंगे और जाएंगे। जिंदगी में कोई स्थायी नहीं होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप किसी के प्रति गुस्सा दिखाएं। एक समय आता है जब लोग इन सभी चीजों से ऊपर उठ जाते हैं।

सलमान खान से शादी करने को लेकर संगीता बिजलानी ने कहा था कि एक वक्त था वह सलमान से शादी करना चाहती थीं, लेकिन फिर बात नहीं बन पाई। कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन दोनों ने शादी नहीं कर पाए।


Download Android App
Download iOS App



