मलाइका अरोड़ा को एक्स हसबैंड अरबाज खान ने भेजा खास तोहफा, एक्‍ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

Summary :

मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें मलाइका ने उस गिफ्ट की झलक दिखाई जो उन्हें उनके एक्स हसबैंड यानी कि अरबाज खान ने भेजा है।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का भले की तलाक हो गया है, लेकिन आज भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।  दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। अब हाल ही में अरबाज ने मलाइका के लिए एक खास तोहफा भेजा है।  दरअसल, मलाइका को उनके एक्‍स-हस्‍बैंड अरबाज खान से एक मीठा सा तौहफा म‍िला है, ज‍िसे पाकर मलाइका काफी खुश हैं इसी ग‍िफ्ट को खोलते हुए मलाइका ने एक वीड‍ियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। 
मलाइका ने अपनी इंस्‍टाग्राम-स्‍टोरी में एक वीडियो शेयर किया है, ज‍िसमें वह आम का एक ड‍िब्‍बा खोलते हुए नजर आ रही हैं। ये आम का ड‍िब्‍बा उन्‍हें अरबाज खान ने ग‍िफ्ट द‍िया है। इस स्‍टोरी पर मलाइका ने ल‍िखा, ‘आम के लिए शुक्रिया अरबाज। इन्‍हें आप ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं’। अरबाज ने ये ग‍िफ्ट मलाइका को ही नहीं बल्कि उनकी बहन अमृता अरोड़ा को भी भेजा है।
इन मीठे आमों का तोहफा पाकर मलाइका का खुश होना तो बनता ही है। आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा 18 सालों तक शादीशुदा रहे और फ‍िर उन्‍होंने अलग होने का फैसला कर ल‍िया। हालांकि इनकी शादी टूटने की असल वजह कभी सामने नहीं आई, लेकिन अब ये दोनों ही अपनी-अपनी ज‍िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्‍टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। ये दोनों ही अपने प्‍यार का इजहार कर चुके हैं। वहीं अरबाज खान भी इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड जोर्जिया के साथ हैं। 

Desk Team