FameXcess Media Reaction: स्प्लिट्सविला सीजन 14 के रनरअप साक्षी श्रीवास और जस्टिन डी’क्रूज़ इन दिनों चर्चाओं में हैं, क्योंकि इस कपल ने अंजनेय राय की पीआर एजेंसी फेमएक्सेस मीडिया को लेकर ये दावा किया है कि वो एक फ्रॉडस्टर हैं और उनकी एंजेसी के साथ किसी को भी नहीं जुड़ना चाहिए. इतना ही नहीं साक्षी का तो ये तक रहना है कि ये पीआर एजेंसी किसी की भी पेमेंट उनको नहीं देती है.
Sakshi Srivaas Aleegation On Famexcess: साक्षी ने क्या लगाया इल्जाम?

दरअसल हाल ही में साक्षी श्रीवास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अंजनेय राय पर इल्जाम लगाते हुए कहा है कि, ‘अंजनेय राय एक सरासर धोखेबाज और जालसाज आदमी है! पिछले साल मैंने उसकी एजेंसी से सर्विसेज़ के लिए उसे कुछ रकम दी थी. मैंने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, कई पार्टियों में उससे मुलाकात भी हुई, जहां वह बस हाथ जोड़कर मुझे बताता रहा कि उसकी जिंदगी कितनी मुश्किलों भरी रही है. उसने कई बार मुझसे माफी भी मांगी. ऐसे में आज सुबह जब मैंने उसे मैसेज किया, तो उसने साफ इनकार कर दिया कि उस पर मेरा कोई पैसा बकाया है और अब वह मुझे गुमराह कर रहा है.’
इसके बाद अपनी बात को जारी रखते हुए साक्षी ने कहा कि, ‘उसने सारी चैट और सब कुछ डिलीट कर दिया है और मुझे पैसे वापस करने को तैयार नहीं है. उसने कई नए स्प्लिट्सविलेन्स और इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क किया है और मैंने कई लोगों से सुना है कि उसने उनके साथ भी ऐसा ही किया है. कृपया ध्यान दें, मैं तब तक ये कहानियां पोस्ट करती रहूंगी जब तक आप मुझसे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते और मेरे द्वारा बर्बाद किए गए समय के लिए मुझे पैसे वापस नहीं कर देते. कृपया इस व्यक्ति को खूब मैसेज करें ताकि ऐसे लोगों को जिंदगी में सबक मिल सके.’
FameXcess Media Reaction: इल्जामों फेमएक्सेस के ओनर ने किया रिएक्ट

अब इन इल्जामों पर रिएक्ट करते हुए एक्टर, बिजनेसमैन और एक्सपीरिएंस्ड मीडिया प्रोफिशनल अंजनेय राय ने भी जवाब दिया है. उन्होंने अपनी पीआर एजेंसी, फेमएक्सेस मीडिया को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर आ रही खबरों पर बयान जारी किया है।
राय, जो पिछले 6 सालों से एडवरटाइजमेंट क्षेत्र में बने हुए हैं. वो रोडिज़, स्प्लिट्सविला और बिग बॉस जैसे पॉपुलर रिएलिटी शो के कंटेस्टेंट्स के लिए पीआर का इन्तज़ाम करते हैं। उनकी कंपनी, फेमएक्सेस मीडिया, टीवी और बॉलीवुड कलाकारों के लिए मीडिया संबंधों में स्पेशियेलिटी रखती है।
FameXcess Media Reaction: फेमएक्सेस को ओनर ने क्या कहा?

चल रही चर्चा पर रिएक्शन देते हुए राय ने कहा कि “आपके फैंस को कम से कम इतना तो पता होना चाहिए कि मीडिया हर किसी के पीछे नहीं भागता। इस फिल्ड में पेड कवरेज होता है और सर्विस समझौते के अनुसार ही दी जाती हैं। सर्विस प्रदान करने के बाद पैसे रोके रखने के लिए मीडिया और पीआर को दोषी ठहराना मिसलीड करने जैसा है।”
राय ने आगे कहा कि फेमएक्सेस मीडिया अपने कस्टमर्स के लिए किए गए कैम्पेन्स का रिकॉर्ड रखती है और किए गए काम की पूरी जिम्मेदारी लेती है। उन्होंने आगे कहा कि, “बेतुके विवाद न केवल एजेंसियों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इन्फ्लुएंसर्स और पूरी इंडस्ट्री की पॉपुलैरिटी को भी ठेस पहुंचाते हैं।”
फेमएक्सेस मीडिया का कहना है कि जिन सर्विसेज के लिए भुगतान का विवाद उठाया जा रहा है, वे पहले ही क्लाइंट को दी जा चुकी हैं और उनके पास इसके पूरे रिकॉर्ड मौजूद हैं।
बिजनेसमैन ने कहा कि किसी भी लीगल सर्विस या पेमैंट से जुड़े संबंधी विवाद को सोशल मीडिया पर मुकदमेबाजी के बजाय उचित कानूनी और पेशेवर तरीकों से सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने ये भी साफ किया कि साक्षी श्रीवास और जस्टिन डी’क्रूज़ के दावे बेबुनियाद हैं, क्योंकि वो उन सेवाओं के लिए पैसे वापस मांग रहे हैं जिसकी सर्विस उन्होंने पहले ही ले ली है।





















