बॉलीवुड की हसीनाएं खुद को सुनदर और यंग दिखाने के लिए ना जाने कितने फेस ट्रीटमेंट और क्रीम्स का इस्तेमाल करती रहती हैं। वही कई बार उनका ये एक्सपेरिमेंट सफल हो जाता हैं,तो कई बार ये उन्ही पर बुरी तरह से भारी भी पड़ जाता हैं। कुछ ऐसा ही एक किस्सा बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत हसीना तब्बू ने भी सुनाया हैं। 51 की उम्र में भी उनकी त्वचा काफी ग्लो करती है और इनकी इस शानदार त्वचा के पीछे क्या 50 हजार रुपए की क्रीम का कमाल है? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्यों की इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने मुँह से कर दिया हैं।

दरअसल तब्बू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ब्यूटी सीक्रेट्स पर बात करते हुए एक इंसिडेंट को शेयर किया है। एक्ट्रेस बताया कि उनकी ब्यूटी का कोई सीक्रेट नहीं है। एक बार मेरी मेकअप आर्टिस्ट मिथाली ने मुझे 50 हजार की क्रीम लेने का सलाह दी थी। उसके कहने पर मैंने एक बार तो खरीद ली लेकिन अब नहीं खरीदूंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं अपने चेहर के लिए कुछ भी नहीं करती हूं लेकिन मैं सोचती हूं मैं अच्छी दिखूं। मुझे लगता है कि अगर आप एक्टर नहीं है तो भी अच्छा दिखना चाहिए और फिट रहना चाहिए।

हालांकि तब्बू के हुस्न और एक्टिंग के जलवे का तो बॉलीवुड में कोई तोड़ ही नहीं हैं। अपने 3 दशकों से अधिक के करियर में तब्बू ने लोगों के खूब दिल जीते हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और अपनी सुंदरता से हर कसी को दीवाना बना दिया हैं। पहले के दशक में ही नहीं बल्कि आज की युवा पीढ़ी भी तब्बू के शानदार एक्टिंग और स्मार्टनेस के दीवाने हुए रहते हैं।

वही एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करे तो तब्बू एक बार फिर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘खूफिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे जासूस के तौर पर नजर आएंगी।

यह फिल्म अमर भूषण के नोवेल पर बेस्ड है। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी। इसके साथ ही वे आसमान भारद्वाज की डेब्यू फिल्म ‘कुत्ते’ में भी दिखेंगी।


Download Android App
Download iOS App



