कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली गीता फोगाट मंगलवार को एक बेटे की मां बनी है। अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
.jpg)
गीता फोगाट ने इस तस्वीर के साथ बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा , ‘हेलो बेटा, आपका इस दुनिया में स्वागत है। ढेर सारा प्यार , प्लीज आप भी इसे प्यार और आशीर्वाद दें। मां बनने का अनुभव में बयां नहीं कर सकती। ये बेहद सुखद है।
HELLO BOY !! WELCOME TO THE WORLD ?? He is here ? we are so much in love ❤️ ?? please give him your love and blessings ?? he made our life perfect now ??
Nothing can be described the feelings of watching your own baby be born ?Date – 24-12-2019 pic.twitter.com/9KAc3Ew15c
— geeta phogat (@geeta_phogat) December 24, 2019
फैंस के साथ साथ गीता की बहन बबीता फोगाट ने भी उन्हें बच्चे के जन्म पर बधाई दी और ट्वीट करते हुए लिखा , ‘ बधाई हो बहन, भगवान इस बच्चे को लम्बी उम्र दे और तुम्हारी जिंदगी में हमेशा खुशहाली भरी रहे। इस बच्चे को हर कदम पर कामयाबी मिले और ये खूब सफल हो।
Congratulations, sister, on your newborn baby. I wish your new bundle of joy a long life full of happiness, fun, laughter and love. May he meet with love, success and happiness in each and every step he takes in life. You just penned down your new legacy with this beautiful baby pic.twitter.com/MTzwcHzg6L
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) December 24, 2019
बता दें गीता फोगाट ने साल 2016 में इंटरनैशनल लेवल के रेसलर पवन कुमार सरोहा से शादी की थी। पवन साल 2011 के कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड अपने नाम कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पवन ने कई प्रतियोगिता जीती है।

गीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट के जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है। दंगल टाइटल की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फ़िल्म में आमिर खान ने महावीर फोगाट का किरदार निभाया था। साथ ही फातिमा सना शेख, ज़ायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और सुहानी भटनागर ने गीता और उनकी बहन बबीता का किरदार निभाया था।

बता दें, गीता फोगाट एक रेसलर होने के साथ साथ हरियाणा पुलिस में अधिकारी भी है। खेल जगत में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें खेल कोटे से पुलिस विभाग में अहम जिम्मेदारी की नौकरी मिली है।



Download Android App
Download iOS App