सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ करत रहते हैं। कई बार तो सेलेब्रिटी अपने फैंस से सीधे जुडऩे की कोशिश भी करते हैं। हालांकि बहुत बार ऐसा भी हो जाता है जब उन्हें भद्दे और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सवालों का सामना भी करना पड़ता है जिसे सेलेब्स इग्नोर समझना ज्यादा सही समझते हैं या फिर उस बात का मुंह तोड़ जवाब देते हैं।

हाल ही बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। जो इंस्टाग्राम पर लोगों से बात कर रही थीं,लेकिन किसी ने उनसे निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे और एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया।

दरअसल इलियाना ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन रखा था। सवाल जवाब के इस सिलसिले में उनके फैंस ने उनकी फिल्मों,पसंद और नापसंद के बारे में कई सवाल पूछे और इलियाना ने भी इन्हीं सारी बातों के जवाब काफी अच्छे तरीके से दिए।

इसी बीच एक शख्स ने उनकी वर्जिनिटी को सवाल पूछा तो इलियाना भड़क गई और उन्होंने उस शख्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। वहीं एक यूजर ने पूछा आपने वर्जिनिटी कब खोई थी? सवाल पर इलियाना ने जवाब दिया तुम्हारी मां क्या कहेंगी। इसके बाद इलियाना ने इस शख्स की ओर से पूछे गए सवाल और उनके जवाब का स्क्रीनशॉट स्टोरी के जरिए सबके साथ शेयर भी किया था।

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब इलियाना को ऐसे सवालों का जवाब देना पड़ा है इससे पहले टाइगर श्रॉफ से भी यही सवाल किया जा चुका है तब उन्होंने कहा था कि अबे बेशर्म। मेरे मॉम डैड भी फॉलो कर रहे हैं मुझे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना फिल्म पागलपंती में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म में इलियाना के साथ जॉन अब्राहम,अनिल कपूर,अरशद वारसी और पुलकित सम्राट दिखाई देंगे। ये फिल्म 8 नंवबर को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



