विजय देवरकोंडा इस समय बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियों में बने हुए है। विजय
अपनी पैन इंडिया फिल्म लाइगर के प्रमोशन में बिजी है। साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का
जादू का अंदाजा बेकाबू भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। एक्टर जहां भी अपनी फिल्म
के प्रमोशन के लिए पहुंच रहे है वहां उन्हें देखने के लिए फीमेल फैंस का हुजूम पहुंच
रहा है। आलम ये है कि एक्टर को भीड़ के बेकाबू होता देख प्रमोशन को बीच में ही
छोड़ कर जाना पड़ा रहा है।
हाल ही में विजय अपनी को-एक्टर अनन्या के साथ गुजरात पहुंचे थे जहां फैंस ने
दोनों का बहुत बड़ी फूलों की माला से
स्वागत किया साथ ही फीमेल फैंस अपने पसंदीदा एक्टर पर खूब प्यार लुटाती नजर आई।
वहीं अनन्या पांडे को लोग इग्नोर करते भी दिखें। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे
फैंस से घिरे दिखाई दे रहे है। वहीं फीमेल फैंस विजय का नाम लेकर चियर कर रही है
और उनसे हाथ मिला रही है। विजय से मिलने की खुशी उनके चाहने वालों के चेहरे पर साफ
दिख रही। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को फूलों की बहुत भारी माला पहनाई गई है।
जहां फैंस विजय के पीछे दीवाने दिखे तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस अनन्या पांडे को उतना
भाव नहीं मिला।
वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है लाइगर की स्टार कास्ट जिस शहर में अपनी फिल्म
का प्रमोशन करने पहुंच रही है। वहीं विजय को देखने के लिए लोगों के बीच अलग ही क्रेज
देखने को मिल रहा है। मुंबई में तो विजय को देखने के लिए इतनी भीड़ जमा हुई थी कि
वहां कुछ फीमेल फैंस बेहोश तक हो गई थी जिसके बाद लाइगर की टीम को इवेंट बीच में
ही छोड़कर जाना पड़ा था। ऐसा ही कुछ पटना भी देखने को मिला। जहां भीड़ के बेकाबू
होने के बाद इवेंट को बीच में रोकना पड़ गया था।
बता दें कि लाइगर एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है और इस साल 25 अगस्त को
सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म
में बाहुबली फेम राम्या कृष्णन और रोनित रॉय भी अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं बॉक्सर
माइक टायसन फिल्म में कैमियो रोल में है।


Download Android App
Download iOS App





