Shahrukh Khan के फैंस को मिला जबरजस्त तोहफा,‘पठान’ की रिलीज के पहले ही मेकर्स ने कर दी सीक्वल की अनाउंसमेंट

Summary :

शाहरुख खान के फैंस को दोगुनी खुशी मिलती हुई नजर आ रही है। जनवरी 2023 में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है। ये फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि मेकर्स ने अभी से इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है।

बॉलीवुड के किंग
खान यानि शाहरुख खान ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई अलग अलग तरह के रोल
निभाकर लोगों और दर्शकों का प्यार पाया है। अपनी कमाल की अदाकारी के जरिए ही शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम हासिल
किया है कि आज उनकी जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। शाहरुख खान अगले साल
‘पठान‘ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर
धमाकेदार वापसी करने वाले है
, लेकिन अब उनकी इस फिल्म की रिलीज के पहले ही ‘पठान‘ के सीक्वल की चर्चा होने लगी है।

शाहरुख खान को
हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ में जबरजस्त कैमियो रोल
में देखा गया। इस रोल के लिए उनकी काफी तारीफ हुई, लेकिन लंबे वक्त से शाहरूख खान की लीड रोल में किसी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार फैंस कर रहे है। अगले साल शाहरुख खान
के फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि अगले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है, लेकिन अब रिलीज के पहले ही इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट हो गई
है।

Fans swoon over SRK's Pathaan look

शाहरुख खान के
फैंस को दोगुनी खुशी मिलती हुई नजर आ रही है। जनवरी 2023 में शाहरुख खान की फिल्म
‘पठान‘ रिलीज होने वाली
है। इस फिल्म से शाहरूख खान का पहला लुक भी लोगों के सामने आ चुका है, जिसे लोगों
ने खूब पसंद किया। शाहरूख की ये फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि मेकर्स ने अभी
से इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, मेकर्स ने
इसके सीक्वल को बनाने का मन बना लिया है और
वो इस एक्शन थ्रिलर को सलमान खान की ‘टाइगर‘ फ्रेंचाइजी की
तरह आगे ले जाना चाहते है।

रिपोर्ट तो यहां तक आ रही
है कि ‘पठान’ के अगले पार्ट की
राइटिंग का काम
भी शुरू कर दिया गया है और पहले पार्ट के मुकाबले इसमें नए किरदार भी देखने को मिल
सकते है। ‘पठान’ के सीक्वल की अनाउंसमेंट से शाहरूख के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर
है, लेकिन फिलहाल तो हर किसी की नजरें अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्म
‘पठान‘ पर टिकी हुई है।

Jawan (2023) - IMDb

सिद्धार्थ आनंद
के निर्देशन में बन रही फिल्म
‘पठान‘ में शाहरुख खान के साथ साथ दीपिका पादुकोण और
जॉन अब्राहम भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान फिल्म
‘जवान‘ और फिल्म ‘डंकी‘ में भी नजर आने
वाले है।

Desk Team