बिहार में सियासी सरगर्मियां काफी ज्यादा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीत वार-पलटवार का सिलसिला कई दिनों से जारी है, और ये बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।जेडीयू का कांग्रेस में विलय कराने के नीतीश कुमार के आरोपों पर अब प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर अब उम्र का असर होने लगा है। वो एकदम अकेले हो गए है, तो कुछ भी बोल रहे है।
वार- पलटवार का सिलसिला जारी
बता दें कि नीतीश कुमार ने एक दिन पहले कहा था कि यह वही प्रशांत किशोर है, जिन्होंने कुछ समय पहले हमारी पार्टी के कांग्रेस में विलय की सलाह दे रहे थे। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि प्रशांत किशोर अब बीजेपी के साथ है। प्रशांत किशोर अब भाजपा के साथ हैं। इसलिए वहां के हिसाब से बयानबाजी कर रहे है। नीतीश कुमार ने यह सभी बातें एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कही। इसके बाद जब उनसे ये पूछा गया कि प्रशांत किशोर का कहना है कि आपने उन्हें सरकार में पोस्ट ऑफर की थी। तभी से ये वार- पलटवार का सिलसिला जारी है।
नीतीश बोले रोज-रोज प्रशांत किशोर पर बोलना उचित नहीं
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर ऐसे ही कुछ भी बोलते रहते है। ऐसा कुछ है ही नहीं, बस ऐसे ही उनकी बातें सुन लीजिए। अगले उन्होंने कहा कि पीके की जो मर्जी करे वो बोल सकते है। हम लोगों को किसी भी प्रकार से कोई लेना-देना नहीं है। नीतीश बोले की वह रोज-रोज प्रशांत किशोर पर बोलना उचित नहीं समझते है।


Download Android App
Download iOS App



